फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   SP and Collector transferred for negligence in disaster management in Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश: आपदा प्रबंधन में लापरवाही बरतने पर एसपी और कलेक्टर का तबादला

Mon, 09 Aug 2021 03:42 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, भोपाल।
एजेंसी, भोपाल। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 09 Aug 2021 03:42 AM IST
सार

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के शनिवार के दौरे के दौरान स्थानीय लोगों ने उनसे से शिकायत की कि प्रशासन ने बाढ़ के बारे में समय पर लोगों को सतर्क नहीं किया।

विज्ञापन
SP and Collector transferred for negligence in disaster management in Madhya Pradesh
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : ANI

विस्तार

मध्यप्रदेश में आई भीषण बाढ़ में प्रशासन की ओर से आपदा प्रबंधन में लापरवाही बरतने को लेकर श्योपुर जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक का रविवार को तबादला कर दिया गया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, श्योपुर जिला कलेक्टर राकेश श्रीवास्तव और पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय का तबादला अगले आदेश तक कर दिया गया है। 

श्योपुर जिला कलेक्टर राकेश श्रीवास्तव को उपसचिव के पद पर मध्यप्रदेश सरकार के सचिवालय में भेजा गया है और उनके स्थान पर ग्वालियर के नगर-निगम कमिश्नर शिवम वर्मा को श्योपुर का कलेक्टर बनाया गया है।
विज्ञापन


वहीं, पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय का तबादला मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक के पद पर किया गया और उनके स्थान पर लेकर पीएचक्यू से सहायक पुलिस महानिरीक्षक अनुराग सुजानिया को श्योपुर का एसपी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के शनिवार के दौरे के दौरान स्थानीय लोगों ने उनसे से शिकायत की कि प्रशासन ने बाढ़ के बारे में समय पर लोगों को सतर्क नहीं किया। बता दें कि जब केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर श्योपुर शहर में बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का दौरा करने आए तब नाराज स्थानीय लोगों ने उन्हें घेर लिया और नारेबाजी करने लगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed