फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Sidhi seat: Congress candidate Kamaleshwar Patel has four times more assets than BJP candidate Rajesh Mishra

सीधी सीट: कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश्वर पटेल के पास भाजपा प्रत्याशी राजेश मिश्रा से चार गुना ज्यादा संपत्ति

Wed, 20 Mar 2024 11:18 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 20 Mar 2024 11:18 PM IST
सार


लोकसभा चुनाव के लिए प्रथम चरण के लिए नामांकन की अधिसूचना जारी हो गई है। पहले ही दिन सीधी के भाजपा प्रत्याशी राजेश मिश्रा और कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश्वर पटेल ने अपना नामांकन दाखिल किया। कमलेश्वर पटेल के पास भाजपा प्रत्याशी राजेश मिश्रा से चार गुना ज्यादा संपत्ति है।

विज्ञापन
Sidhi seat: Congress candidate Kamaleshwar Patel has four times more assets than BJP candidate Rajesh Mishra
पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 सीधी लोकसभा सीट पर भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों के प्रत्याशियों ने बुधवार को अपना नामांकन फॉर्म जमा कर दिया। कांग्रेस के 49 वर्षीय कमलेश्वर पटेल भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजेश मिश्रा से चार गुना अधिक संपत्ति के मालिक हैं।
विज्ञापन


पटेल के पास 15 करोड़ की संपत्ति
कमलेश्वर पटेल की कुल संपत्ति 15 करोड़ 88 लाख है। इसमें चल संपत्ति 1 करोड़ 26 लाख और अचल संपत्ति 14 करोड़ 58 लाख है। इसके अलावा सोना चांदी के जेवर 3 लाख 90 हजार के है। वहीं, उनकी पत्नी के पास चल संपत्ति 6 करोड़ 5 लाख, अचल संपत्ति 17 करोड़ 12 लाख और सोने चांदी के जेवर 1 करोड 20 लाख रुपए के है। पटेल के ऊपर 54 लाख और उनकी पत्नी के ऊपर करीब 10 करोड़ की देनदारियां है। दोनों के पास रिवाल्वर है। पटेल के पास .22 बोर और पत्नी के पास .32 बोर की रिवाल्वर है। पटेल के खिलाफ तीन केस हैं, लेकिन वे किसी भी मामले में दोषी करार नहीं दिए गए हैं।
विज्ञापन


मिश्रा के पास चार करोड़ की संपत्ति
वहीं, भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजेश मिश्रा की कुल संपत्ति 4 करोड़ 7 लाख रुपये है। इसमें चल संपत्ति 1 करोड़ 82 लाख और अचल संपत्ति 2 करोड़ 25 लाख रुपये की है। उनकी पत्नी के पास आठ करोड़ 66 लाख रुपये की कुल संपत्ति है। देनदारियों में मिश्रा के ऊपर 12 लाख 92 हजार रुपये और पत्नी के ऊपर 1 करोड़ 71 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed