फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Shivraj Singh Chouhan Minister Vishwas Sarang slams akhilesh yadav over corona vaccine

नहीं लगवाऊंगा भाजपा की वैक्सीन पर शिवराज के मंत्री बोले- मौलाना मुलायम के बेटे से यही उम्मीद

Mon, 04 Jan 2021 08:22 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: कुमार संभव Updated Mon, 04 Jan 2021 08:22 PM IST
विज्ञापन
Shivraj Singh Chouhan Minister Vishwas Sarang slams akhilesh yadav over corona vaccine
मध्य प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग - फोटो : सोशल मीडिया

देश में कोरोना का टीकाकरण शुरू होने से पहले सियासत का वायरस फैलने लगा है। इसकी शुरुआत उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान से हुई, जिसके बाद पलटवार का दौर जारी है। इसी कड़ी में अब मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह सरकार के मंत्री विश्वास सारंग ने अखिलेश यादव पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मौलाना मुलायम के बेटे से यही उम्मीद थी।

विज्ञापन


विज्ञापन



अखिलेश यादव ने दिया था यह बयान
गौरतलब है कि अखिलेश यादव ने कहा था, 'मैं कोरोना का टीका नहीं लगवाऊंगा। ये टीका तो भाजपा वालों का है। मैं इस पर कैसे विश्वास कर सकता हूं।' हालांकि, बाद में उन्होंने इस मामले में सफाई दी और कहा कि हमने कोरोना वैक्सीन को लेकर विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों पर कोई सवाल नहीं उठाया है। हालांकि, इस बयान के बाद उन पर चौतरफा हमले हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी के डिप्टी सीएम भी भड़के
अखिलेश यादव के बयान के बाद उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने उन्हें वैज्ञानिकों से माफी मांगने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि विश्व के महान वैज्ञानिकों के साथ ही नामचीन चिकित्सों के प्रयास पर प्रश्न उठाने वाले अखिलेश यादव को इन सभी से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने बेहद ही बचकाना बयान दिया है। जनता इसका जवाब देगी। 

अखिलेश पर बरसे शिवराज के मंत्री
वहीं, मध्य प्रदेश सरकार के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा, 'इतना गैर-जिम्मेदाराना बयान मौलाना मुलायम सिंह यादव के बेटे मौलाना अखिलेश यादव ही दे सकते हैं, क्योंकि उनको तो जब खुशी होगी, जब पाकिस्तान में वैक्सीन बनेगी। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि क्या पाकिस्तान में बनी हुई वैक्सीन को वो लगवाएंगे? इतने बचपने वाला बयान। शर्म आती है और आश्चर्य होता है कि पांच साल वो इस देश के सबसे बड़े सूबे के मुख्यमंत्री कैसे रह पाए?'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed