{"_id":"64673f94a0101a1c44022d14","slug":"sharma-s-warning-congress-is-looking-for-our-angry-leaders-chugh-said-office-bearers-booth-level-2023-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP BJP: वीडी शर्मा की चेतावनी- कांग्रेस हमारे नाराज साथियो की तलाश में, चुघ बोले- पदाधिकारी भी बूथ पर दिखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP BJP: वीडी शर्मा की चेतावनी- कांग्रेस हमारे नाराज साथियो की तलाश में, चुघ बोले- पदाधिकारी भी बूथ पर दिखें
Fri, 19 May 2023 03:47 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Fri, 19 May 2023 03:47 PM IST
सार
मध्य प्रदेश की प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक शुक्रवार को भोपाल में शुरू हुई। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मौजूद नेताओं, पदाधिकारियों से कहा कि कांग्रेस हमारे अंदर नाराजगी तलाश रही है।
विज्ञापन
वीडी शर्मा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस हमारे नाराज साथियों की तलाश में है। वह हमारे अंदर नाराजगी तलाश रही है। यह हमारे ऊपर है कि हम कांग्रेस को मौका देते हैं या नहीं। वहीं, पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने कहा कि पदाधिकारियों को भी बूथ पर दिखना होगा, तभी कार्यकर्ता जुटेंगे। वह खुद ही चले आएंगे।
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुक्रवार को भोपाल में शुरू हुई। इस बार यह बैठक विस्तारित हो रही है। इसमें एक हजार से अधिक पदाधिकारी, नेता, प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। इस अवसर पर शर्मा ने अध्यक्षीय उद्बोधन दिया। उन्होंने कहा कि हमें मध्य प्रदेश के 2023 के विधानसभा चुनावों में इतिहास बनाना है। हमारे कार्यकर्ता की ताकत किसी और संगठन के पास नहीं है। कांग्रेस का भ्रष्टाचार जनता के सामने लाने का समय है। हमारे कार्यकर्ता ही कांग्रेस के भ्रष्टाचार को जन-जन तक लेकर जाएंगे। दिग्विजय सिंह पर उन्हीं की सरकार के मंत्री उमंग सिंगार ने आरोप लगाए थे। आज के नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह और तत्कालीन मंत्री गोविंद सिंह ने कहा था कि भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है।
वहीं, राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने कहा कि पदाधिकारियों को बूथ पर रहकर दिखाना होगा। वह रहेंगे तो कार्यकर्ता खुद-ब-खुद बूथ पर सक्रिय हो जाएंगे। बूथ जीत गए मतलब चुनाव जीत गए। इस बार कहने से ज्यादा करना जरूरी है। विधानसभा के बूथ पर सबको दिखना ही है।