फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Sharma's warning - Congress is looking for our angry leaders, Chugh said - office bearers booth level

MP BJP: वीडी शर्मा की चेतावनी- कांग्रेस हमारे नाराज साथियो की तलाश में, चुघ बोले- पदाधिकारी भी बूथ पर दिखें

Fri, 19 May 2023 03:47 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Fri, 19 May 2023 03:47 PM IST
सार

मध्य प्रदेश की प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक शुक्रवार को भोपाल में शुरू हुई। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मौजूद नेताओं, पदाधिकारियों से कहा कि कांग्रेस हमारे अंदर नाराजगी तलाश रही है।   

विज्ञापन
Sharma's warning - Congress is looking for our angry leaders, Chugh said - office bearers booth level
वीडी शर्मा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस हमारे नाराज साथियों की तलाश में है। वह हमारे अंदर नाराजगी तलाश रही है। यह हमारे ऊपर है कि हम कांग्रेस को मौका देते हैं या नहीं। वहीं, पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने कहा कि पदाधिकारियों को भी बूथ पर दिखना होगा, तभी कार्यकर्ता जुटेंगे। वह खुद ही चले आएंगे। 
विज्ञापन


भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुक्रवार को भोपाल में शुरू हुई। इस बार यह बैठक विस्तारित हो रही है। इसमें एक हजार से अधिक पदाधिकारी, नेता, प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। इस अवसर पर शर्मा ने अध्यक्षीय उद्बोधन दिया। उन्होंने कहा कि हमें मध्य प्रदेश के 2023 के विधानसभा चुनावों में इतिहास बनाना है। हमारे कार्यकर्ता की ताकत किसी और संगठन के पास नहीं है। कांग्रेस का भ्रष्टाचार जनता के सामने लाने का समय है। हमारे कार्यकर्ता ही कांग्रेस के भ्रष्टाचार को जन-जन तक लेकर जाएंगे। दिग्विजय सिंह पर उन्हीं की सरकार के मंत्री उमंग सिंगार ने आरोप लगाए थे। आज के नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह और तत्कालीन मंत्री गोविंद सिंह ने कहा था कि भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। 
विज्ञापन


वहीं, राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने कहा कि पदाधिकारियों को बूथ पर रहकर दिखाना होगा। वह रहेंगे तो कार्यकर्ता खुद-ब-खुद बूथ पर सक्रिय हो जाएंगे। बूथ जीत गए मतलब चुनाव जीत गए। इस बार कहने से ज्यादा करना जरूरी है। विधानसभा के बूथ पर सबको दिखना ही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed