फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Satta Ka Sangram: Bhopal Political Debate BJP Congress Spokesperson Fought Over Issues

Satta Ka Sangram: भोपाल में बारिश के बीच राजनीतिक चर्चा ने बढ़ाया पारा, भाजपा-कांग्रेस के प्रवक्ता भिड़े

Tue, 09 Apr 2024 05:33 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 09 Apr 2024 05:33 PM IST
सार

Satta Ka Sangram In Bhopal: अमर उजाला के विशेष कार्यक्रम सत्ता का संग्राम रथ मंगलवार को भोपाल पहुंचा। यहां राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से चर्चा की। बारिश की वजह से मध्य प्रदेश की राजधानी का पारा गिर गया था, जिसे राजनीतिक चर्चा ने चढ़ा दिया। 

विज्ञापन
Satta Ka Sangram: Bhopal Political Debate BJP Congress Spokesperson Fought Over Issues
भोपाल में सत्ता के संग्राम में राजनीतिक दलों की चर्चा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला के विशेष कार्यक्रम सत्ता का संग्राम रथ मंगलवार को भोपाल पहुंचा। मध्य प्रदेश की राजधानी में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एक-दूसरे से मुद्दों को लेकर भिड़े। मंगलवार को भोपाल में बारिश की वजह से पारा गिरा लेकिन राजनीतिक चर्चा ने पारे को फिर चढ़ा दिया। भाजपा प्रवक्ता ने दावा किया कि भाजपा विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही है। हालांकि, कांग्रेस ने महिला सुरक्षा के मुद्दे पर भाजपा को घेरा। साथ ही पूर्व सांसद प्रज्ञा ठाकुर की निष्क्रियता का मुद्दा उठाया। 

विज्ञापन


विज्ञापन


भाजपा प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश केसवानी ने कहा कि भाजपा हमेशा से विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ती है। सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के नरेंद्र मोदी जी के मंत्र के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं। भोपाल हमारा गढ़ है तो इसकी वजह यह है कि हम हमेशा जनता के बीच रहते हैं। विधानसभा में देखेंगे तो 2003 से लगातार हमारी सरकार है। जनता जो चाहती है, वह काम हम करते हैं। मध्य प्रदेश जब हमें मिला था, तब दिग्विजय सिंह का बंटाधार प्रदेश था। अब फ्लाइओवर बने हैं। बिजली की कोई कमी नहीं है। चहुंमुखी विकास हुआ है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, शिवराज सिंह चौहान, उमा भारती और बाबूलाल गौर के नेतृत्व में राज्य बहुत आगे बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने कहा कि निश्चित ही पिछले चुनावों में भाजपा को जनता ने जिताया था। इसके बाद भी पार्टी ने भोपाल में कुछ नहीं किया। भोपाल की बात करें तो महिला के मुद्दे पर प्रज्ञा ठाकुर को जिताया था। पांच साल में उन्हें ढूंढना पड़ा। एक महिला पर भोपाल में मंत्री पुत्र ने हमला किया। एफआईआर दर्ज नहीं होती। जब दर्ज होती है तो मामूली धाराओं में दर्ज होती है। अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। सांसद का टिकट कटने की वजह यह है कि वह निष्क्रिय थी। कोर्ट की पेशी होती है तो वह व्हील चेयर पर आ जाती है। फिर फुटबॉल खेलती नजर आती है। यह दोहरा चरित्र होता है। भ्रष्टाचार एक बड़ा मुद्दा है। भ्रष्टाचारी को भाजपा में शामिल कर पाक साफ करार देते हैं। रोजगार दो करोड़ देने वाले थे। अब मोदी जी बात तक नहीं कर रहे हैं। अपना घोषणा पत्र तक जारी नहीं किया है। 

प्रभु श्री राम का सहारा ले रहे हैं
भाजपा नेता केसवानी ने कहा कि र से राम और र से रावण होता है। लेकिन लोग राम के साथ जाते हैं। इसी तरह क से कृष्ण और क से कंस होता है। लेकिन लोग कृष्ण के साथ जाते हैं। भोपाल की बात करें तो अ से अरुण और आ से आलोक के बीच मुकाबला है। भोपाल आ से आलोक के साथ जाएंगे और बड़ी जीत दिलाएंगे। वहीं, कांग्रेस नेता ने कहा कि आज मोदी जी प्रभु श्री राम का सहारा ले रहे हैं। कर्नाटक में हनुमान का सहारा लिया था लेकिन मुंह की खाई थी। अब की बार भी यही होने वाला है। इस पर केसवानी ने कहा कि कांग्रेस को तो मौका मिला था भगवान रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में जाने का। इन्होंने ठुकरा दिया था। 


संविधान बदलने की बात बेकार
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि 400 सीटें लाकर संविधान बदलने की बात तो आप लोग कर रहे हैं। हम तो आगे बढ़ने की बात कर रहे हैं। वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता ने इस मुद्दे पर भाजपा को घेरने की कोशिश की। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि 400 पार का मतलब है कि पेट्रोल-डीजल, खाने का तेल 100 रुपये से 400 पार करने वाले हैं।  

आलोक और अरुण के बीच है मुकाबला
भोपाल सीट पर है अरुण श्रीवास्तव और आलोक शर्मा के बीच मुकाबला। पूर्व महापौर आलोक शर्मा ने भाजपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था। वह हार गए थे। पार्टी ने उन पर ही भरोसा जताते हुए उन्हें लोकसभा का टिकट दिया है। इसके मुकाबले अरुण श्रीवास्तव को कांग्रेस ने टिकट दिया है। 
  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed