{"_id":"69d3a47e05c0260d7a042043","slug":"samrat-vikramaditya-mahanatya-more-than-60-000-spectators-watched-samrat-vikramaditya-mahanatya-in-varanasi-2026-04-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Samrat Vikramaditya Mahanatya: वाराणसी में 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Samrat Vikramaditya Mahanatya: वाराणसी में 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य'
Mon, 06 Apr 2026 05:48 PM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Mon, 06 Apr 2026 05:48 PM IST
सार
वाराणसी में आयोजित ‘सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य’ को 60 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा और इसकी भव्य प्रस्तुति ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। 200 से अधिक कलाकारों ने शानदार अभिनय कर सम्राट विक्रमादित्य के जीवन और गौरवशाली इतिहास को जीवंत किया।
विज्ञापन
वाराणसी में आयोजित विक्रमादित्य महानाट्य
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश सरकार के संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित ‘सम्राट विक्रमादित्य’ महानाट्य को वाराणसी में 60 हजार से अधिक दर्शकों ने देखा। तीन से पांच अप्रैल तक चले इस कार्यक्रम की भव्य प्रस्तुति ने लोगों को काफी रोमांचित किया। मंच पर कलाकारों ने सम्राट विक्रमादित्य के गौरवशाली इतिहास को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया, जिससे दर्शकों को उस समय की झलक देखने को मिली। विशाल सेट, ऊंचे दुर्ग, शानदार लाइट और म्यूजिक ने पूरे माहौल को आकर्षक बना दिया। नाटक में हाथियों, घोड़ों और ऊंटों के काफिलों ने रणभूमि जैसा दृश्य तैयार कर दिया, जिसे देखकर दर्शक उत्साहित हो उठे। सम्राट विक्रमादित्य की न्यायप्रियता और शौर्य को देखकर लोगों में गर्व की भावना भी दिखाई दी।
विज्ञापन
Trending Videos
वाराणसी में आयोजित विक्रमादित्य महानाट्य
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि इस महानाट्य में 200 से ज्यादा कलाकारों ने अभिनय किया। उनका अभिनय देखकर दर्शकों का उत्साह देखते ही बनता था। कलाकारों ने सम्राट विक्रमादित्य के व्यक्तित्व के उन अनछुए पहलुओं को भी दिखाया, जो उन्हें एक साधारण राजा से ‘चक्रवर्ती सम्राट’ बनाते हैं। दर्शकों ने देखा कि कैसे एक हृदय स्पर्शी सम्राट प्रजा का हाल जानने के लिए रात के अंधेरे भेस बदलकर निकलते हैं। कई दृश्य तो ऐसे भी थे, जिन्हें देखकर दर्शको की आंखों में आंसू आ गए। नाटक के अंत में दर्शक "सम्राट विक्रमादित्य की जय" बोलने से खुद को नहीं रोक सके। महानाट्य का शुभारंभ सीएम मोहन यादव और यूपी के सीएम योगी आदित्य नाथ ने किया था।
ये भी पढ़ें- Bhopal News: बड़े तालाब पर बुलडोजर एक्शन, पहले दिन नौ दुकानें जमींदोज; 347 कब्जों पर 15 दिन में चलेगा बुलडोजर
ये भी पढ़ें- Bhopal News: बड़े तालाब पर बुलडोजर एक्शन, पहले दिन नौ दुकानें जमींदोज; 347 कब्जों पर 15 दिन में चलेगा बुलडोजर
