फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   SAF constable killed ex fiance brother in Bhopal after woman refuses to marry him

खौफनाक कदम : शादी से मना करने पर एसएएफ जवान ने मंगेतर के भाई की गोली मार कर की हत्या, मां घायल

Wed, 31 Mar 2021 03:43 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, भोपाल
पीटीआई, भोपाल Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 31 Mar 2021 03:43 PM IST
सार

  • घटना मंगलवार रात करीब साढ़े 11 बजे भोपाल के शाहपुरा थाना क्षेत्र के सब्जी फॉर्म में हुई
  • लड़की के घर उसके दोस्तों का आना-जाना रहता था, जो अजीत को पसंद नहीं था

विज्ञापन
SAF constable killed ex fiance brother in Bhopal after woman refuses to marry him
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में विशेष सशस्त्र बल (एसएएफ) के 28 वर्षीय जवान ने अपनी मंगेतर (26) के शादी से मना करने पर उसके भाई की मंगलवार रात कथित तौर पर गोली मार कर हत्या कर दी और उसकी मां को गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


शाहपुरा पुलिस थाना प्रभारी महेन्द्र मिश्रा ने बुधवार को बताया कि अजीत सिंह चौहान (28) ने अपनी मंगेतर के शादी से मना करने पर उसके भाई रितेश धाकड़ (21) की मंगलवार रात गोली मार कर हत्या कर दी और उसकी मां जानकी बाई को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यह घटना मंगलवार रात करीब साढ़े 11 बजे शहर के शाहपुरा थाना क्षेत्र के सब्जी फॉर्म में हुई। मिश्रा ने बताया कि आरोपी जवान अजीत सिंह चौहान एसएएफ की सातवीं बटालियन का सिपाही है और वह भोपाल में पदस्थ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल 27 अक्तूबर 2020 को हुई थी सगाई
उन्होंने बताया कि उसकी सगाई 27 अक्तूबर 2020 को उक्त लड़की से हुई थी। वह एचडीएफसी बैंक में ‘एसोसिएट एजेंसी मैनेजर’ है। लड़की के घर उसके दोस्तों का आना-जाना रहता था, जो अजीत को पसंद नहीं था। मिश्रा ने बताया कि अजीत उसे दोस्तों से मिलने से मना करता था, लेकिन उसकी मंगेतर का कहना था कि उसे नौकरी के सिलसिले में दोस्तों से भी मिलना पड़ेगा और इधर-उधर भी जाना पड़ेगा।

उन्होंने बताया कि इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद लड़की ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया। इसी बात पर अजीत मंगलवार रात को लड़की के घर पहुंचा और उनके बीच झगड़ा हो गया। मिश्रा ने बताया कि विवाद बढ़ने पर अजीत ने अपनी सर्विस रायफल से उन पर दो गोलियां चला दी। इसमें से एक गोली लड़की के भाई रितेश धाकड़ के पेट में लगी और दूसरी गोली लड़की की मां जानकी बाई की जांघ पर लगी।


उन्होंने बताया कि घटना के तुरंत बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां रितेश धाकड़ की मंगलवार देर रात करीब तीन बजे मौत हो गई। मिश्रा ने बताया कि जानकी बाई की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि आरोपी अजीत को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed