{"_id":"64735c56570bb8edc00219c8","slug":"rjd-compared-the-new-parliament-house-with-a-coffin-shivraj-s-counterattack-some-people-have-blindfolded-2023-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: RJD ने नए संसद भवन की तुलना ताबूत से की, शिवराज का पलटवार- कुछ लोगों ने आंखों पर पट्टी बांध रखी है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: RJD ने नए संसद भवन की तुलना ताबूत से की, शिवराज का पलटवार- कुछ लोगों ने आंखों पर पट्टी बांध रखी है
Sun, 28 May 2023 07:21 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 28 May 2023 07:21 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रीय जनता दल के विवादित ट्वीट पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने अपनी आंखों पर पट्टी बांध रखी है। आरजेडी ने ट्वीट कर नए संसद भवन की तुलना ताबूत से की थी।
विज्ञापन
सीएम शिवराज सिंह चौहान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नए संसद भवन का उद्घाटन किया। विपक्ष ने बहिष्कार किया। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने दो कदम आगे बढ़ते हुए ट्विटर पर नए संसद भवन की तुलना ताबूत से कर दी। इस पर भाजपा ने पलटवार किया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा कि कुछ लोगों ने अपनी आंखों पर पट्टी बांध रखी है।
दरअसल, रविवार को जब संसद भवन का उद्घाटन हो रहा था। उधर, आरजेडी ने ट्विटर पर एक फोटो में नए संसद भवन और ताबूत की तस्वीर शेयर की। उनके आकार की तुलना कर दी। इस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि देशवासी जहां लोकतंत्र के इस नवीन भव्य मंदिर में नए भारत का उज्ज्वल और स्वर्णिम भविष्य देख रहे हैं, वहीं कुछ लोगों की आंखों में बंधी पट्टी उन्हें वह सच्चाई नहीं देखने दे रही है। ऐसे लोगों से बस यही कहना है- "जाकी रही भावना जैसी, प्रभु मूरत देखी तिन तैसी।"!!