फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   RJD compared the new Parliament House with a coffin, Shivraj's counterattack – some people have blindfolded

MP News: RJD ने नए संसद भवन की तुलना ताबूत से की, शिवराज का पलटवार- कुछ लोगों ने आंखों पर पट्टी बांध रखी है

Sun, 28 May 2023 07:21 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 28 May 2023 07:21 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रीय जनता दल के विवादित ट्वीट पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने अपनी आंखों पर पट्टी बांध रखी है। आरजेडी ने ट्वीट कर नए संसद भवन की तुलना ताबूत से की थी। 

विज्ञापन
RJD compared the new Parliament House with a coffin, Shivraj's counterattack – some people have blindfolded
सीएम शिवराज सिंह चौहान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नए संसद भवन का उद्घाटन किया। विपक्ष ने बहिष्कार किया। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने दो कदम आगे बढ़ते हुए ट्विटर पर नए संसद भवन की तुलना ताबूत से कर दी। इस पर भाजपा ने पलटवार किया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा कि कुछ लोगों ने अपनी आंखों पर पट्टी बांध रखी है। 
विज्ञापन


दरअसल, रविवार को जब संसद भवन का उद्घाटन हो रहा था। उधर, आरजेडी ने ट्विटर पर एक फोटो में नए संसद भवन और ताबूत की तस्वीर शेयर की। उनके आकार की तुलना कर दी। इस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि देशवासी जहां लोकतंत्र के इस नवीन भव्य मंदिर में नए भारत का उज्ज्वल और स्वर्णिम भविष्य देख रहे हैं, वहीं कुछ लोगों की आंखों में बंधी पट्टी उन्हें वह सच्चाई नहीं देखने दे रही है। ऐसे लोगों से बस यही कहना है- "जाकी रही भावना जैसी, प्रभु मूरत देखी तिन तैसी।"!!
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed