फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   RGPV Scam: Former University Finance Controller Hrishikesh Verma surrenders in court

आरजीपीवी घोटाला: विश्वविद्यालय के पूर्व वित्त नियंत्रक ऋषिकेश वर्मा ने कोर्ट में सरेंडर किया

Mon, 22 Apr 2024 11:44 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 22 Apr 2024 11:44 PM IST
सार

आरजीपीवी में 19.48 करोड़ रुपये निजी खाते में भेजकर घोटाला करने के आरोप में पूर्व कुलपति सुनील कुमार,  एक्सिस बैंक के ब्रांच मैनेजर रामकुमार रघुवंशी, दलित संघ सोहागपुर के कार्यकारिणी सदस्य सुनील रघुवंशी और मयंक कुमार को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन
RGPV Scam: Former University Finance Controller Hrishikesh Verma surrenders in court
court room - फोटो : ANI

विस्तार

राजधानी के राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में हुए 19.48 करोड़ रुपये के घोटाले में आरोपी बनाए गए विवि के पूर्व वित्त नियंत्रण ऋषिकेश वर्मा ने सोमवार को भोपाल जिला अदालत में सरेंडर कर दिया। अदालत की सूचना के बाद मौके पर पहुंची गांधी नगर पुलिस ने वर्मा को गिरफ्तार कर अदालत से रिमांड मांगा। अदालत ने वर्मा को 25 अप्रैल तक की रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। वहीं, इसी घोटाले के 21 लाख रुपये ऋषिकेश वर्मा की पत्नी सीमा वर्मा के खाते में एफडी कराए जाने का खुलासा होने के बाद पुलिस ने सीमा वर्मा को भी गत दिनों गिरफ्तार कर चुकी है। आज भोपाल जिला अदालत ने सीमा वर्मा की जमानत याचिका पर सुनवाई करने के बाद याचिका निरस्त कर दी है। सीमा वर्मा पहले से जेल में बंद है। 
विज्ञापन


बता दें कि आरजीपीवी में 19.48 करोड़ रुपये निजी खाते में भेजकर घोटाला करने के आरोप में पूर्व कुलपति सुनील कुमार,  एक्सिस बैंक के ब्रांच मैनेजर रामकुमार रघुवंशी, दलित संघ सोहागपुर के कार्यकारिणी सदस्य सुनील रघुवंशी और मयंक कुमार को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। सभी आरोपी वर्तमान में जेल में हैं, वहीं इसी मामले में अब विश्वविद्यालय के पूर्व वित्त नियंत्रक ऋषिकेश वर्मा और उनकी पत्नी सीमा वर्मा भी गिरफ्तार हो चुकी हैं। अब इस पूरे घोटाले का अहम किरदार विवि के पूर्व रजिस्ट्रार आरएस राजपूत की गिरफ्तारी होनी है। कहा जा रहा है कि वे विदेश भाग गए हैं, लेकिन पुलिस का तर्क है कि वे देश के अंदर ही कहीं छिपे हैं, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed