फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Cyclone Remal impact on Flights: Flight Emergency Landing In Bhopal Coming From Hyderabad To Indore News

Cyclone Remal: मध्यप्रदेश में रेमल तूफान का असर, हैदराबाद से इंदौर आ रही फ्लाइट की भोपाल में इमरजेंसी लैंडिंग

Mon, 27 May 2024 05:04 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 27 May 2024 05:04 PM IST
सार

Remal Cyclone Update: मध्यप्रदेश में भी रेमल तूफान का असर दिखने लगा है। यहां अचानक मौसम में परिवर्तन आ रहा है। प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई है। वहीं, हैदराबाद से इंदौर आ रही फ्लाइट को भोपाल में इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी।

विज्ञापन
Cyclone Remal impact on Flights: Flight Emergency Landing In Bhopal Coming From Hyderabad To Indore News
राजा भोज हवाईअड्डा, भोपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बंगाल की खाड़ी में उठे रेमल तूफान का असर मध्यप्रदेश में भी दिखाई देने लगा है। प्रदेश में कई जगह मौसम का मिजाज एकदम से बदल गया। कुछ जिलों में अचानक मौसम खराब होने के कारण हवाई सेवा तक प्रभावित हुई और भोपाल के राजा भोज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।

विज्ञापन


विज्ञापन


पश्चिम बंगाल से उठे तूफान का मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में ज्यादा असर दिखाई दिया। यहां रविवार को आंधी तूफान के साथ तेज बारिश हुई। मौसम खराब होने के कारण राजभोज इंटरनेशनल एयरपोर्ट भोपाल पर रविवार को इंडिगो की हैदराबाद उड़ान को इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। ये विमान हैदराबाद से इंदौर आ रहा था। लेकिन मौसम खराब होने के चलते इसे भोपाल डाइवर्ट कर दिया गया। एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी ने बताया कि इंदौर एयरपोर्ट पर अचानक तेज हवाएं चलने लगी थीं। इस वजह से हैदराबाद से इंदौर आ रही फ्लाइट को भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर उतारा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में कई जगह नजर आया तूफान का असर
आईएमडी भोपाल के मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह के मुताबिक, प्रदेश के कई हिस्सों में रेमल तूफान का प्रभाव नजर आया है। इसके चलते तेज हवाओं ने अपना रुख इंदौर की ओर किया होगा। जिस वजह से मौसम खराब के चलते विमान को ट्रैफिक कंट्रोलर ने इंदौर में लैंडिंग की परमिशन नहीं दी। यही कारण रहा कि विमान को डाइवर्ट कर भोपाल एयरपोर्ट पर उतारा गया।

गौरतलब है कि बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान रेमल रविवार रात 10 बजे पश्चिम बंगाल व बांग्लादेश पहुंच गया। तटीय क्षेत्रों में रेमल ने लैंडफॉल शुरू किया, जो देर रात जारी था। पश्चिम बंगाल व ओडिशा के तटीय क्षेत्रों में बारिश शुरू हो गई है। कोलकाता में तेज बारिश हो रही है। हवा की गति तेज है। कोलकाता से 21 घंटे के लिए हवाई यात्रा रोक दी है। 394 फ्लाइटें रद्द की गई हैं। राज्य आपदा प्रबंधन, एनडीआरएफ, नौसेना ने कमान संभाली है। इस तूफान का असर एमपी के कई जिलों में नजर आया और इन क्षेत्रों में चली तेज हवाओं से गर्मी से कुछ हद तक राहत मिल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed