फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Rainfall occurred in many districts including Bhopal in the eastern region of the state, still 6% less rainfal

MP WETHER: प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र भोपाल समेत कई जिलों में हुई बारिश, अभी भी 6% कम बारिश, तेज बारिश का अलर्ट

Fri, 12 Jul 2024 09:12 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Fri, 12 Jul 2024 09:12 PM IST
सार

मध्य प्रदेश की राजधानी समेत कई जिलों में शुक्रवार को बारिश हुई। मौसम विभाग ने आगे भी कई जिलों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में अभी तक 6% कम बारिश हुई है।
 

विज्ञापन
Rainfall occurred in many districts including Bhopal in the eastern region of the state, still 6% less rainfal
भोपाल में बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार


विज्ञापन
मध्य प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र रीवा सीधी सतना और राजधानी भोपाल समेत कई जिलों में शुक्रवार को तेज बारिश हुई। सबसे ज्यादा सीधी में 1.4 इंच पानी गिर गया। वहीं, भोपाल, गुना और नौगांव में करीब 1-1 इंच बारिश हुई। बैतूल, धार, इंदौर, खंडवा, रतलाम, खजुराहो, रीवा, टीकमगढ़ और बालाघाट के मलाजखंड में भी बारिश हुई। शुक्रवार को जारी मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार मध्य प्रदेश 1 जून से 12 जुलाई 2024 तक दीर्घावधि औसत से 6% कम बारिश हुई। पूर्वी मध्य प्रदेश में औसत से 14% कम और पश्चिमी मध्य प्रदेश औसत से 2% अधिक बारिश हुई है। इधर मौसम विभाग में प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।

जान अगले 24 घंटे में कहां होगी ज्यादा बारिश कहां कम
मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार टीकमगढ़, निवाड़ी,ओरछा, छतरपुर,खजुराहो, पन्ना,टीआर, दमोह और हरदा में बिजली के साथ भारी वर्षा होने की संभावना है, साथ ही सतना, चित्रकूट, अशोकनगर, दक्षिण भोपाल, बैरागढ़, सागर, खंडवा, खरगोन, बैतूल, गुना, राजगढ़, देवास, सिवनी, बालाघाट, उमरिया,बांधवगढ़, शहडोल, कटनी, शिवपुरी, दतिया,रतनगढ़ में बिजली के साथ मध्यम वर्षा होने की संभावना है, साथ ही विदिशा,उदयगिरि, रायसेन,बिंबेटका,सांची, सीहोर, उत्तर भोपाल, रतलाम, शाजापुर, आगरमालवा, उज्जैन,महाकालेश्वर, बड़वानी, इंदौर, एपी, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, पंढुर्ना,पेंच, जबलपुर,भेड़ाघाट,एपी, नर्मदापुरम,पचमरनी, नरसिंहपुर, मंडला,कान्हा, डिंडोरी, अनूपपुर, अमरकंटक, रीवा, सीधी,बांदसागर बांध, सिंगरौली, श्योपुर में बारिश होगी।
विज्ञापन


जाने देश की मौसमी परिस्थितियां
मानसून ट्रफ माध्य समुद्र तल पर अब अमृतसर, चंडीगढ़, मुजफ्फरनगर, शाहजहांपुर, गोरखपुर, मुजफ्फरपुर, जलपाईगुड़ी, लुमडिंग और वहां से पूर्व की ओर नागालैंड तक फैला हुआ है। जबकि उत्तरी गुजरात के ऊपर चक्रवातीय परिसंचरण माध्य समुद्र तल से 3.1 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है। वहीं दक्षिण गुजरात-उत्तरी केरल तटों पर माध्य समुद्र तल पर अपतटीय ट्रफ फैला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाने पिछले 24 घंटे में कैसा रहा प्रदेश का मौसम
पिछले 24 घंटो के दौरान प्रदेश के भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम, उज्जैन संभागों के जिलों में कहीं कहीं ग्वालियर, चंबल संभागों के जिलों में कुछ स्थानो पर, रीवा, जबलपुर, शहडोल, सागर संभागों के जिलों में सभी स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा । जबकि अधिकतम तापमान भोपाल, रीवा, सागर संभागों के जिलों में काफी गिरे एवं शेष सभी संभागों के जिलों के तापमानों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। रीवा संभाग के जिलों में सामान्य से कम रहे। जबकि उज्जैन संभाग के जिलों में सामान्य से अधिक रहे एवं शेष सभी संभागों के जिलों में सामान्य रहे। विदिशा, रायसेन, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलिराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, मैहर, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी में गरज-चमक के साथ तेज़ हवाएं चलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed