फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Rain continues in many districts of the state including Bhopal, heavy rain alert in 10 districts for tomorrow

Mp weather: भोपाल समेत प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी, कल के लिए 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Fri, 30 Aug 2024 08:48 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Fri, 30 Aug 2024 08:48 PM IST
सार

शुक्रवार को राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहा। मौसम विभाग ने 10 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 

विज्ञापन
Rain continues in many districts of the state including Bhopal, heavy rain alert in 10 districts for tomorrow
भोपाल की बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में मौसम का स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव हो रहा है जिसकी वजह से बारिश का दौर शुरू हो गया है। शुक्रवार को भोपाल समेत प्रदेश के 13 जिलों में बारिश दर्ज की गई। राजधानी भोपाल में दिनभर बादल छाए रहे और रिमझिम बारिश का दौर चलता रहा। मौसम विभाग ने आगे के लिए भी 10 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं कई जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। 
विज्ञापन



अगले 24 घंटे के लिए मौसम विभाग का अलर्ट
मध्य प्रदेश मौसम विभाग द्वारा अगले 24 घंटे के लिए अलर्ट जारी किया गया है जिसके अनुसार अशोकनगर, दक्षिणी सीहोर, नर्मदापुरम पचमढ़ी, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, दक्षिणी सागर, दक्षिणी रायसेन, श्योपुर कलां, टीकमगढ़, छतरपुर, जबलपुर, बालाघाट, दतिया में बिजली के साथ भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। दमोह, डिंडोरी के साथ-साथ भोपाल, उत्तरी सीहोर, उत्तरी रायसेन, सागर, विदिशा, गुना, राजगढ़, शाजापुर, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, शिवपुरी में बिजली के साथ मध्यम गरज के साथ बारिश होगी। निवाड़ी, खजुराहो, पन्ना, सतना चित्रकूट, मैहर, सीधी, सिंगरौली, अनुपपुर अमरकंटक, कटनी, मंडला, सिवनी, पांढुर्ना पेंच, बैतूल सहित शहडोल, उमरिया, रीवा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, हरदा, देवास, इंदौर, धार, उज्जैन, आगर मालवा में बिजली चमकने के साथ आंधी और बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन


जाने आज कहां कितनी हुई बारिश 
 शुक्रवार को नर्मदापुरम में 9 घंटे में डेढ़ इंच बारिश दर्ज हुई। मंडला और उमरिया में 1-1 इंच, नौगांव, टीकमगढ़, खजुराहो, छिंदवाड़ा और इंदौर में आधा इंच से ज्यादा पानी गिर गया। इसी तरह बैतूल, शिवपुरी, उज्जैन, नरसिंहपुर और सतना जिले में भी हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार से मौसम का नया सिस्टम एक्टिव हो रहा है। यह 2 दिन राज्य के पूर्वी हिस्से- जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग में तेज बारिश कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के पूर्वी हिस्से के जिलों में होगी तेज बारिश 
मध्य प्रदेश मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक डॉक्टर वेद प्रकाश ने बताया कि एक मानसून ट्रफ प्रदेश के शिवपुरी, सीधी से होकर बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया में मर्ज हो रहा है। एक-दो दिन बाद यह असर दिखाते हुए आगे बढ़ेगा। इसकी वजह से प्रदेश के पूर्वी हिस्से के जिलों में तेज बारिश हो सकती है। उन्होंने बताया प्रदेश में अब तक 33.6 इंच बारिश हो चुकी है, जो सीजन की 90 फीसदी है। 3.7 इंच पानी और गिरते ही प्रदेश में सामान्य बारिश का आंकड़ा भी पार हो जाएगा। मंडला और सिवनी ऐसे जिले हैं, जहां 45-46 इंच पानी गिर चुका है, जबकि रीवा में सबसे कम 22.3 इंच बारिश ही हुई है। सितंबर में भी अच्छी बारिश का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed