फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Railway News: Traveling without ticket in train proved costly, fine collected from 142 people

Railway News: ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करना पड़ा भारी, 142 को पकड़कर लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला

Thu, 05 Oct 2023 06:51 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 05 Oct 2023 06:51 PM IST
सार

बिना टिकट रेल यात्रा करना कई लोगों को भारी पड़ा गया। 142 यात्री टिकट चेकिंग में धराय गए। ऐसे लोगों से एक लाख से अधिक की वसूली की गई। 

विज्ञापन
Railway News: Traveling without ticket in train proved costly, fine collected from 142 people
भोपाल मंडल ने टिकट चेकिंग अभियान चलाया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कहीं आप भी ट्रेन में बिना टिकट यात्रा तो नहीं करते, अगर ऐसा तो सचेत हो चाहिए, क्योंकि पश्चिम मध्य रेल मंडल की ओर से गुरुवार को भोपाल स्टेशन और रेल में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना टिकट रेल में यात्रा करना लोगों को भारी पड़ गया। ऐसे सैकड़ों यात्रियों पर कार्रवाई कर उनसे हर्जाना वसूला गया। 
विज्ञापन


वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया के निर्देशन में गुरुवार को भोपाल स्टेशन पर किला बंदी टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। मंडल मुख्य टिकट निरीक्षक एवं मुख्य टिकट निरीक्षक (मुख्यालय), भोपाल के पर्यवेक्षण में 16 टिकट चेकिंग स्टाफ तथा आरपीएफ स्टाफ के सहयोग से स्टेशन के बाहर निकलने वाले रास्ते की घेराबंदी की गई, ताकि कोई भी यात्री बिना जांच के स्टेशन के बाहर न जा सकें।
विज्ञापन


सुबह 6 बजे से दोपहर दो बजे तक चलाए गए इस किला बंदी टिकट चेकिंग अभियान के दौरान स्टेशन पर आने-जाने वाली 16 गाड़ियों के यात्रियों की टिकट जांच की गई। टिकट जांच के दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले 142 यात्री पकड़े गए, जिनसे रुपये 81,690 बतौर किराया/जुर्माना वसूला किया गया। अनुचित टिकट लेकर यात्रा करने वाले 45 यात्री पाए गए, जिनसे रुपये 22,570 बतौर जुर्माना/किराया वसूल किया गया, बिना बुक किए सामान लेकर यात्रा करने वाले तीन यात्रियों से 600 रुपये वसूल किए गए। साथ ही यात्रियों को उचित टिकट लेकर ही यात्रा करने की समझाइश दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामने आए कुल 190 मामले
इस प्रकार 5 अक्तूबर को भोपाल स्टेशन पर चलाए गए किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान के दौरान बिना टिकट, अनुचित टिकट एवं बिना बुक किए सामान लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों के पकड़े गए कुल 190 मामलों से कुल रुपये 1,04,860 का रेल राजस्व प्राप्त हुआ।


यात्रियों से अपील है कि उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें, प्रतिक्षा सूची ई-टिकट पर यात्रा करने की अनुमति नहीं है। इसी प्रकार प्लेटफॉर्म टिकट भी यात्रा के लिए नहीं है। अतः प्रतीक्षा सूची ई-टिकट अथवा प्लेटफॉर्म टिकट लेकर यात्रा न करें। स्टेशन प्लेटफॉर्म पर प्रवेश के लिए यात्रा टिकट या प्लेटफॉर्म टिकट होना आवश्यक है। यात्रा से पूर्व अपने सामान को बुक कराएं, ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed