फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Rahul Gandhi: Kamal Nath hit back at the BJP, said - instead of making false allegations, answer the questions

Rahul Gandhi: कमलनाथ का भाजपा पर पलटवार, बोले- झूठे आरोप लगाने के बजाए सवालों के दे जवाब

Sat, 25 Mar 2023 06:57 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 25 Mar 2023 06:57 PM IST
सार

पीसीसी चीफ कमलनाथ ने सोशल मीडिया पर लिखा कि भारतीय जनता पार्टी को इधर-उधर के झूठे आरोप लगाने के बजाय उन सवालों का जवाब देना चाहिए, जो राहुल गांधी ने सरकार और भारतीय जनता पार्टी से पूछे हैं।

विज्ञापन
Rahul Gandhi: Kamal Nath hit back at the BJP, said - instead of making false allegations, answer the questions
पूर्व सीएम और पीसीसी चीफ कमलनाथ - फोटो : पीटीआई

विस्तार

राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता समाप्त होने पर सियासत तेज हो रही है। शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी चीफ कमलनाथ ने भाजपा पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि झूठे आरोप लगाने के बजाए उनके सवालों के जवाब दें।
विज्ञापन

 
पीसीसी चीफ कमलनाथ ने सोशल मीडिया पर लिखा कि भारतीय जनता पार्टी को इधर-उधर के झूठे आरोप लगाने के बजाय उन सवालों का जवाब देना चाहिए, जो राहुल गांधी ने सरकार और भारतीय जनता पार्टी से पूछे हैं। राहुल गांधी के सवालों से प्रधानमंत्री और सरकार पूरी तरह घिर गए हैं। भाजपा ने एक तरफ संसदीय परंपराओं को ताक पर रखते हुए राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता खत्म की, तो दूसरी तरफ मनगढ़ंत आरोप लगाकर राहुल गांधी का चरित्र हनन करना चाहते हैं।
विज्ञापन

 
कांग्रेस पार्टी देश के सभी वर्गों का सम्मान करती है। देश के विभिन्न वर्गों को आपस में लड़ाने का प्रयास करने वाली भारतीय जनता पार्टी को कांग्रेस और राहुल गांधी से सवाल करने का अधिकार नहीं है। भाजपा को अपने दुष्प्रचार के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed