फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Rahul Gandhi: Congress workers protested by 'locking their mouths' and tying black bands

Rahul Gandhi: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ‘मुंह पर ताला लगाकर,’ काली पट्टी बांधकर किया विरोध प्रदर्शन

Sat, 25 Mar 2023 06:46 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 25 Mar 2023 06:46 PM IST
सार

कांग्रेसजनों ने मुंह पर ताला लगाकर और काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार लोकतंत्र का मजाक बना रही हैं।
 

विज्ञापन
Rahul Gandhi: Congress workers protested by 'locking their mouths' and tying black bands
कांग्रेसजनों ने मुंह पर ताला और काली पट्टी बांध कर विरोध किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता खत्म करने के विरोध में कांग्रेसी आक्रोशित है। इसको लेकर शनिवार को भोपाल में कांग्रेसजनों ने मुंह पर ताला लगाकर और काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार लोकतंत्र का मजाक बना रही हैं।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता दीप्ति सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया। दीप्ति सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार देश की जनता के मुंह पर ताला लगाना चाहती है। राहुल गांधी के सच बोलने पर भाजपा ने उनकी संसद से सदस्यता समाप्त करने पर उनके मुंह पर ताला लगाने का अलोकतांत्रिक कृत्य किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से भाजपा जहां बौखलायी हुई है, वहीं तानाशाही रवैया अपनाकर जनता को भ्रमित कर देश में अराजकता का माहौल बना रही है। जहां अड़ानी-अंबानी की बात आती है, भाजपा के पास कोई जवाब नहीं होता है।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि देश में मोदी सरकार देश में व्याप्त महंगाई, बेरोजगारी, किसानों पर अत्याचार, महिलाओं के साथ अपराध जैसी तमाम घटनाओं पर लगाम लगाने के बजाए राष्ट्रवाद और हिंदू मुस्लिम के नाम पर देश को बांटने का काम कर रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश की जनता की आवाज है, वे विपक्ष में रहकर भाजपा सरकार की जननीतियों को उजागर करने के लिए मुखरता से अपनी बात संसद में रखते हैं। लोकतंत्र पर प्रहार कर ऐसे जननेता के साथ इस प्रकार की कार्यवाही की जाना भाजपा और उसके नेता कुंठा से ग्रसित हो गये हैं। राहुल गांधी जी देश की जनता के अधिकारों के लिए मजबूती के साथ खड़े है। अब देश की जनता ही राहुल गांधी जी के समर्थन में खड़ी होकर भाजपा को सबक सिखायेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed