{"_id":"66c86e7ac9b4a1c3d00253ed","slug":"preparations-to-connect-students-with-congress-party-nsui-will-start-campus-chalo-campaign-from-tomorrow-out-2024-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mp: कांग्रेस पार्टी से छात्रों को जोड़ने की तैयारी, कल से एनएसयूआई शुरू करेगी कैंपस चलो अभियान, रुपरेखा तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mp: कांग्रेस पार्टी से छात्रों को जोड़ने की तैयारी, कल से एनएसयूआई शुरू करेगी कैंपस चलो अभियान, रुपरेखा तैयार
Fri, 23 Aug 2024 04:42 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Fri, 23 Aug 2024 04:42 PM IST
सार
कांग्रेस कमेटी पार्टी को मजबूत करने और सरकार को घेरने के लिए अलग-अलग प्लान तैयार कर रही है। कांग्रेस का छात्र संगठन एनएसयूआई 23 अगस्त शनिवार से कैंपस चलो अभियान के तहत छात्र मांग पत्र को लेकर प्रदेश भर में चरणबद्ध तरीके से आयोजन करेगी।
विज्ञापन
अभियान के प्रदेश मीडिया प्रभारी रवि परमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विज्ञापन
मध्य प्रदेश में कांग्रेस कमेटी पार्टी को मजबूत करने और सरकार को घेरने के लिए अलग-अलग प्लान तैयार कर रही है। वहीं कांग्रेस का छात्र संगठन एनएसयूआई 23 अगस्त शनिवार से कैंपस चलो अभियान के तहत छात्र मांग पत्र को लेकर प्रदेश भर में चरणबद्ध तरीके से आयोजन करेगी। अभियान के प्रदेश मीडिया प्रभारी रवि परमार ने जानकारी देते हुए बताया कि हम इस अभियान के तहत प्रदेश के सभी कॉलेजों और यूनिवर्सिटी में जाएंगे और स्टूडेंट्स से मुलाकात करेंगे। उन्होंने बताया कि इसे लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी, एनएसयूआई राष्ट्रीय अध्यक्ष वरूण चौधरी, एनएसयूआई राष्ट्रीय सचिव व मध्यप्रदेश एनएसयूआई प्रभारी रितु बराला, राष्ट्रीय सचिव व मध्यप्रदेश एनएसयूआई प्रभारी महावीर गुर्जर के निर्देश पर मध्यप्रदेश एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे ने अगले दो महीनों के कार्यक्रमों की रुपरेखा तैयार कर सभी एनएसयूआई जिलाध्यक्षों और अभियान के प्रभारियों को निर्देश दिए हैं। वहीं अभियान के चेयरमैन मंजुल त्रिपाठी सभी कार्यक्रमों की मॉनिटरिंग करेंगे।
एक-एक छात्रों के बीच पहुंचेगी एनएसयूआई
कैंपस चलो अभियान के माध्यम से छात्र मांग पत्र को लेकर प्रदेशभर के विश्वविद्यालयों और महा विद्यालयों में एनएसयूआई एक-एक छात्रों के बीच पहुंचेगी। एनएसयूआई राष्ट्रीय सचिव व मध्यप्रदेश प्रभारी महावीर गुर्जर ने कहा कि कैंपस चलों अभियान के तहत जो सभी पदाधिकारियों द्वारा कार्यक्रम किए जाएंगे उन सभी कार्यक्रमों की समीक्षा कर जो बेहतर एवं प्रभावी तरीके से कार्यक्रम करेंगे उन सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सम्मानित करेंगे ।
दो महीने अभियान की रूप रेखा तैयार
1- 23 अगस्त 2024 से 2 सितम्बर तक एनएसयूआई सभी विश्वविद्यालयों और महा विद्यालयों में छात्रों के बीच पहुंच कर पम्पलेट वितरण करेगी।
2- 6 सितम्बर 2024 को सभी जिलों विधानसभा में छात्र मांग पत्र को लेकर महाविद्यालय के प्राचार्यों और विश्वविद्यालय के कुलपतियों एवं रजिस्ट्रारों को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगी।
विज्ञापन
3- 12 सितम्बर 2024 से सभी कैंपस में छात्र मांग पत्र को लेकर हस्ताक्षर अभियान प्रारंभ करेगी।
4- 22 सितम्बर 2024 को एनएसयूआई सभी जिलों के कलेक्टरों को ज्ञापन सौंपेगी ।
5- 1 अक्टूबर 2024 सभी क्षेत्रीय सांसदों एवं विधायकों को एनएसयूआई ज्ञापन सौंपेंगी।
6- 14, अक्टूबर 2024 को मुख्यमंत्री के नाम छात्र मांग पत्र को लेकर पोस्ट कार्ड भेजेगी।
7- 21 अक्टूबर 2024 को प्रदेशभर में छात्र मांग पत्र को लेकर घंटी बजाओ सरकार को जगाओं" अभियान चलाएगी।
8- 25 अक्टूबर 2024 को प्रदेशभर में प्रेस कांफ्रेंस कर बड़े आंदोलन की चेतावनी देगी।