फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Preparation for Simhastha 2028: 12 roads of Ujjain will be widened, work on Harifatak bridge will also be done

सिंहस्थ 2028 की तैयारी: उज्जैन की 12 सड़कों का होगा चौड़ीकरण, हरिफाटक पुल पर भी तेजी से होगा काम

Sun, 04 May 2025 08:49 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 04 May 2025 08:49 AM IST
सार

सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर उज्जैन में विकास कार्यों को तेज कर दिया गया है। सरकार ने प्रयागराज कुंभ के दौरान हुए अनुभवों से सीख लेते हुए ट्रैफिक प्रबंधन और अधोसंरचना को मजबूत बनाने की दिशा में व्यापक योजना तैयार की है।

विज्ञापन
Preparation for Simhastha 2028: 12 roads of Ujjain will be widened, work on Harifatak bridge will also be done
सिंहस्थ महाकुंभ

विस्तार

उज्जैन में वर्ष 2028 में आयोजित होने वाले सिंहस्थ महाकुंभ को लेकर अधोसंरचना विकास कार्यों को रफ्तार दी जा रही है। प्रयागराज कुंभ के अनुभवों को ध्यान में रखते हुए मध्यप्रदेश सरकार ने ट्रैफिक दबाव को नियंत्रित करने के लिए व्यापक योजना बनाई है। इसमें उज्जैन शहर की 12 प्रमुख सड़कों को चौड़ा करने और हरिफाटक पुल के निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित उच्च स्तरीय समिति ने हाल ही में इन प्रस्तावों को मंजूरी दी है। प्रस्तावित योजना के तहत शहर की कई सिंगल लेन सड़कों को टू लेन किया जाएगा। इस कार्य पर लगभग 300 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। चौड़ीकरण की जद में आने वाले घरों, दुकानों, मंदिरों और अन्य अतिक्रमणों को हटाने की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। इसी योजना के अंतर्गत 259.01 करोड़ रुपये की लागत से हरिफाटक क्षेत्र में एक नए पुल का निर्माण भी किया जाएगा, जो शहर के यातायात को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन


ये सड़कें होंगी चौड़ी:
प्रमुख सड़कों में कंठाल चौराहा से इंदौर गेट, गाड़ी अड्डा से रणकेश्वर महादेव, टैगोर चौराहा से दो तालाब, हामुखेड़ी से देवार रोड, शांति नगर से नीलगंगा, हनुमान नाका से हरिफाटक और महाकाल सवारी मार्ग शामिल हैं। महाकाल सवारी मार्ग का चौड़ीकरण सबसे अधिक 64 करोड़ की लागत से किया जाएगा।
विज्ञापन


ट्रैफिक नियंत्रण के लिए बनेगा बाहरी पार्किंग सिस्टम
बाहरी जिलों से आने वाले वाहनों के दबाव को कम करने के लिए विशेष पार्किंग व्यवस्था की जा रही है। सरकार की योजना है कि प्रदेश के बाहर से आने वाले वाहनों को उज्जैन में प्रवेश से पहले पास के जिलों में रोका जाए और वहां से लोकल ट्रांसपोर्ट के जरिये श्रद्धालुओं को शहर तक पहुंचाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वच्छता के लिए बनेंगे चार ट्रांसफर सेंटर
भीड़ को देखते हुए नगर निगम शहर के चार कोनों- उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम में कचरा ट्रांसफर सेंटर स्थापित करेगा। इस पर करीब 20 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं, कपिल गौशाला के विस्तार और संवर्धन के लिए भी 11.50 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। नगरीय विकास एवं आवास विभाग के अधिकारियों ने कहा कि सिंहस्थ आयोजन को भव्य और व्यवस्थित बनाने के लिए सभी जरूरी कार्य समय पर पूरे किए जाएंगे 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed