{"_id":"65754c56da6b148b4104e2d9","slug":"polio-campaign-children-drank-two-drops-of-life-collector-ashish-singh-launched-the-polio-campaign-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Polio Campaign: बच्चों ने पी दो बूंद जिंदगी की, कलेक्टर आशीष सिंह ने किया पोलियो अभियान का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Polio Campaign: बच्चों ने पी दो बूंद जिंदगी की, कलेक्टर आशीष सिंह ने किया पोलियो अभियान का शुभारंभ
Sun, 10 Dec 2023 10:58 AM IST
नितिन तिवारी
न्यूज डेस्क अमर उजाला भोपाल
न्यूज डेस्क अमर उजाला भोपाल
Published by: नितिन तिवारी
Updated Sun, 10 Dec 2023 10:58 AM IST
सार
भोपाल में 5 साल के बच्चों को पोलियो की दवा की खुराक दी गई। भोपाल जिले को चार लाख से अधिक डोज मिले हैं। इस अभियान की सफलता के लिए एक बड़ी टीम तैनात की गई है।
विज्ञापन
पोलियो अभियान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कलेक्टर आशीष सिंह ने रविवार को जयप्रकाश जिला चिकित्सालय में बच्चों को पोलियो की दो बूंद खुराक पीला कर तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया। कलेक्टर सिंह ने जयप्रकाश समर्पण, जयप्रकाश चिकित्सालय एवं आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 729 में बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलायी। इस दौरान सीएमएचओ डॉ प्रभाकर तिवारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। पोलियो अभियान के लिए भोपाल 4 लाख 20 हजार डोज मिले हैं।
इधर, अभियान के प्रचार के लिए भोपाल में घर-घर कचरा लेने वाले वाहनों में भी दो बूंद जिंदगी का गाना बजाया जाएगा। ताकि लोग अधिक से अधिक संख्या में अपने बच्चों दवा की खुराक दिलवाएं। बता दें, इस अभियान के तहत 5 साल तक के बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाई जाएगी।
अभियान की सफलता के लिए भोपाल में 2893 बूथ बनाएं गए हैं। लगभग 5800 बूथकर्मियों को बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने के काम में लगाया है। भोपाल में अलग अलग स्थानों पर काम करने वाले मजदूरों के बच्चों को दवा पिलाने के लिए स्पेशल मोबाइल टीम बनाई गई है।
विज्ञापन
इसके अलावा 108 एंबुलेंस से भी बच्चों को पल्स पोलियो बूथ तक लाने और ले जाने की व्यवस्था की गई। जिले में पोलियो अभियान में लिए 301 सुपरवाइजर, 197 ट्रांसिट टीम और 36 मोबाइल टीम का बनाई गई हैं।
ऐसे हुई थी शुरुआत
बच्चों को पोलियो नामक बीमारी से बचाने के लिए भारत में इस अभियान की शुरुआत 2 अक्टूबर 1995 से हुई थी। इसके बाद भारत 27 मार्च को पोलियो से मुक्त हो गया था। आखिर मामला पश्चिम बंगाल में 2013 में आया था उसके बाद इसका कोई केस सामने नहीं आया। भारत में कई नामचीन लोग, बॉलीवुड और क्रिकेट जगत की हस्तियां भी इस अभियान का हिस्सा हैं। इसके साथ प्रधानमंत्री और राज्यों के मुख्यमंत्री भी इस अभियान से जुड़ते हैं।