फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Police stopped the sanitation workers who were going to surround CM House, Digvijay said justice must be done

MP NEWS: सीएम हाउस घेरने जा रहे सफाई कामगारों को पुलिस ने रोका, दिग्विजय ने कहा होना चाहिए न्याय

Wed, 10 Jul 2024 05:16 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Wed, 10 Jul 2024 05:16 PM IST
सार


मध्य प्रदेश कांग्रेस सफाई कामगार बुधवार को सीएम हाउस घेरने जा रहे थे जिन्हें पुलिस ने रास्ते में ही रोक लिया। इस दौरान दिग्विजय सिंह ने कहा है कामगारों को न्याय मिलना चाहिए।

विज्ञापन
Police stopped the sanitation workers who were going to surround CM House, Digvijay said justice must be done
मांगो को लेकर प्रर्दशन करते हुए सफाई कामगार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार


विज्ञापन
 मध्य प्रदेश कांग्रेस सफाई कामगार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जयराज सिंह चौहान के नेतृत्व में आज प्रदेश भर के प्रकोष्ठ के सफाई कामगारों के हित और अधिकारों को लेकर मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने जा रहे थे जिसे पुलिस में शासन ने रास्ते में ही रोक लिया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा कि सफाई कामगारों के साथ न्याय होना चाहिए, कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में सफाई मजदूर कामगार प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में एकत्र हुए जहां दिग्विजयसिंह ने उन्हें संबोधित किया। उसके बाद सभी कांग्रेसजन पैदल मार्च करते हुये मुख्यमंत्री निवास की ओर आगे बड़े। सफाई मजदूर कामगार के पदाधिकारियों ने नारेबाजी कर अपनी जायज मांगों के निराकरण किये जाने की पुरजोर मांग की।  प्रशासन ने पुलिस बल का प्रयोग कर उन्हें रेडक्रास के पास रोक लिया और आगे नहीं जाने दिया गया।

बंद होना चाहिए ठेका व्यवस्था
दिग्विजय सिंह ने कहा कि सफाई कामगारों के साथ न्याय होना चाहिए, ठेका व्यवस्था बंद होना चाहिए और सफाई कामगारों के रिक्त पदों पर नई भर्ती की जाना चाहिए तथा उनके जीवन-यापन में सुधार लाने के लिए सरकार को नयी नीति लागू करना चाहिए। 
विज्ञापन

वहीं पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा सफाई मजूदर कामगारों की मांगों को जायज बताते हुये शीघ्र निराकरण किये जाने की सरकार से मांग की। क्योंकि पिछले कई वर्षों से सफाई कामगार अपनी मांगों को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जयराजसिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश के सफाई मजदूर कामगारों में व्याप्त असंतोष और शोषण के खिलाफ आवाज उठाते हुये मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने जा रहे थे।   इस दौरान चौहान एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों द्वारा सफाई कामगारों के ठेका प्रथा को समाप्त करने, विनियमित कर्मचारी को नियमित करने, वेतन के साथ 5000 रूपये जोखिम भत्ता अतिरिक्त देने जाने सहित 11 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन पुलिए अधीक्षक एवं एसडीएम को सौपा गया।

एक साल पहले भी किया था विधान सभा का घेराव
 चौहान ने बताया कि विगत 1 वर्ष पूर्व भी  कामगारों की विभिन्न मांगों को लेकर विधानसभा का घेराव किया गया था, लेकिन सफाई मजदूर कामगार विरोधी सरकार द्वारा उनकी मांगों पर कोई सुनवाई नहीं हुई। यदि अब भी सुनवाई नहीं हुई तो हम फिर से आंदोलन करने के लिए वाध्य होंगे।     धरना प्रदर्शन एवं घेराव कार्यक्रम में मप्र कांग्रेस समस्त प्रकोष्ठों के प्रभारी जेपी धनोपिया, प्रकोष्ठ के पदाधिकारीगण देवकरण इंदौरा, महेश नंद मेहर, दीपक खरे, महेश गोहर, सोनू सोंधिया, दारासिंह कटारे, अरविंद मछन्दर सहित बड़ी संख्या में प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed