फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Police rescued a woman imprisoned in a farm house for one and a half years

Bhopal: खेत में बने मकान में डेढ़ साल से कैद महिला को पुलिस ने छुड़ाया, हमीदिया अस्पताल में किया भर्ती

Tue, 14 May 2024 03:37 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 14 May 2024 03:37 PM IST
सार

Bhopal: मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला को परिजनों ने कमरे में डेढ़ साल से बंद किया था, पुलिस में रेस्क्यु कर महिला को कैद से छुड़ाया और हमीदिया अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कर दिया है।

विज्ञापन
Police rescued a woman imprisoned in a farm house for one and a half years
डेढ़ साल से कैद महिला को पुलिस ने छुड़ाया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल के बरखेड़ा पठानी के समीप लहारपुर में एक खेत में बने मकान में डेढ़ साल से कैद एक महिला का पुलिस ने रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया है। कमरे में कैद महिला भूख और प्यास से बेहाल थी। कई दिनों तक भोजन नहीं करने से महिला काफी कमजोर हो चुकी थी। सूचना मिलने पर गोविंदपुरा पुलिस ने सामाजिक संस्था लक्ष्मी नारायण आनंदम क्लब और समाजसेवियों के साथ मिलकर महिला का रेस्क्यू किया। इसके बाद उसे हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला के परिजनों की काउंसलिंग कराकर उन्हें महिला की देखभाल करने की समझाइश दी गई है।

विज्ञापन


पास जाने पर उग्र हो रही थी महिला 
गोविंदपुरा थाने की सहायक उप निरीक्षक (कार्यवाहक) सोनिया पटेल ने बताया कि उन्हें जेजे बोर्ड के सदस्य डॉ. कृपाशंकर चौबे ने फोन के माध्यम से पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि बरखेड़ा पठानी स्थित लहारपुर में एक खेत में बने मकान में महिला को कैद कर रखा गया है। पुलिस की टीम सामाजिक संस्था लक्ष्मीनारायण आनंदम क्लब के सदस्य मोहन सोनी और डाॅ. जीशान, अयान खान, समाजसेवी मानकीदेवी और सुलक्षणा यादव  के साथ मौके पर पहुंची। रेस्क्यू टीम जब महिला के समीप पहुंची तो महिला काफी उग्र हो गई। काफी मशक्कत के बाद महिला को कमरे से बाहर निकाला गया।

विज्ञापन

कई दिनों से भूखी थी महिला 
रेस्क्यू टीम ने जब महिला को कमरे से बाहर निकाला तो भूखी होने की वजह से वह काफी कमजोर थी। उसका वजन काफी कम था। उसने कई दिनों से नहाया भी नहीं था। रेस्क्यू टीम ने महिला के सिर के बाल काटने के बाद उसे स्नान कराया। इसके बाद उसका मेडिकल चेकअप करने के बाद उसे समाजसेवियों की मदद से हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों को दी समझाइश 
पुलिस ने महिला का रेस्क्यू करने और उसे अस्पताल में भर्ती कराया और महिला के पति, बेटे एवं सास को समझाइश दी कि उसका पूरा ध्यान रखें। भविष्य में भी उसका उपचार कराते रहें। महिला के पति ने बताया कि उसकी पत्नी करीब डेढ़ साल से मानसिक रूप से विक्षिप्त है। वह पास जाने पर उग्र हो जाती है, अभद्रता करती है। कोई अप्रिय घटना न हो, इसके कारण उसे कमरे में बंद कर रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed