{"_id":"6427c1973ff6f3b41a07bfa5","slug":"pm-narendra-modi-in-bhopal-flag-off-vande-bharat-express-today-news-updates-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vande Bharat Express: MP की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को आज PM दिखाएंगे हरी झंडी, भोपाल-दिल्ली का सफर होगा आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vande Bharat Express: MP की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को आज PM दिखाएंगे हरी झंडी, भोपाल-दिल्ली का सफर होगा आसान
Sat, 01 Apr 2023 11:01 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sat, 01 Apr 2023 11:01 AM IST
सार
प्रधानमंत्री की योजना के तहत देश में 2019 से शुरू हुई वंदे भारत एक्सप्रेस भोपाल से दिल्ली तक चलेगी। इस ट्रेन से भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से दिल्ली तक का सफर 7 घंटे 50 मिनट में पूरा होगा।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एमपी को प्रदेश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात देंगे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से प्रदेश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर अपने रूट पर रवाना करेंगे। पीएम मोदी आज भोपाल प्रवास पर हैं। वह सेना के तीनों अंगों की बैठक में शामिल हो रहे हैं। इसके बाद प्रदेशवासियों को वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात देंगे। प्रधानमंत्री की योजना के तहत देश में 2019 से शुरू हुई वंदे भारत एक्सप्रेस भोपाल से दिल्ली तक चलेगी। इस ट्रेन से भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से दिल्ली तक का सफर 7 घंटे 50 मिनट में पूरा होगा। वंदे भारत एक्सप्रेस के लिए रैक चेन्नई से चलकर रविवार रात भोपाल पहुंचे थे।
बता दें, इससे पहले रेल मंत्रालय ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को रानी कमलापति स्टेशन से नई दिल्ली के बीच चलाने के लिए शेड्यूल फाइनल किया था। ट्रेन के संचालन को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय ने पश्चिम-मध्य रेल जोन और भोपाल मंडल के अधिकारियों को तैयारी करने के निर्देश दिए थे। वंदे भारत के संचालन का शताब्दी पर कोई असर नहीं पड़ेगा। वह अपने समय से चलती रहेगी। वंदे भारत ट्रेन का किराया शताब्दी से 10 फीसदी ज्यादा है। ट्रेन को पहले इंदौर से दिल्ली के बीच चलाया जाना था, लेकिन अब यह भोपाल से दिल्ली के बीच चलेगी।
हफ्ते में छह दिन चलेगी वंदे भारत
जानकारी के मुताबिक, वंदे भारत को रानी कमलापति स्टेशन से नई दिल्ली दिल्ली के बीच हफ्ते में छह दिन चलाया जाएगा। शनिवार को इस रूट पर ट्रेन नहीं चलेगी। शनिवार को वंदे भारत के रैक का मैंटेनेंस किया जाएगा। बताया जा रहा है कि रेल मंत्रालय जबलपुर और इंदौर के बीच भी वंदे भारत ट्रेन शुरू कर सकता है।
विज्ञापन
7 घंटे 45 मिनट में पहुंच जाएंगे भोपाल से दिल्ली
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वंदे भारत की दोनों ओर से स्पीड 90 किमी/घंटे की होगी। यानि 7 घंटे 45 मिनट में भोपाल से दिल्ली का सफर तय किया जा सकेगा, वहीं दिल्ली से भोपाल तक की दूरी 7 घंटे 50 मिनट में तय की जा सकेगी। इस स्पीड से यह शताब्दी एक्सप्रेस के मुकाबले करीब सवा घंटे पहले अपने गंतव्य तक पहुंच जाएगी। बताया जा रहा है कि वंदे भारत के स्टाफ को बदला नहीं जाएगा। बल्कि वंदे भारत का स्टाफ रानी कमलापति स्टेशन से सफर करेगा और रात को वापस आ जाएगा।
शताब्दी और वंदे भारत दोनों चलेंगी
पहले कहा जा रहा था कि वंदे भारत के शुरू होने से शताब्दी को बंद कर दिया जाएगा, लेकिन, ऐसा नहीं है। जानकारों के मुताबिक दोनों ट्रेनें अपने-अपने समय से चलती रहेंगी। शताब्दी एक्सप्रेस नई दिल्ली से सुबह चलकर दोपहर को रानी कमलापति स्टेशन आती है। फिर, वह रानी कमलापति स्टेशन से चलकर रात में नई दिल्ली पहुंचती है। जबकि, वंदे भारत कमलापति रेलवे स्टेशन से सुबह चलेगी और दोपहर को नई दिल्ली पहुंचेगी। एक घंटे हॉल्ट के बाद वह फिर दोपहर को नई दिल्ली से चलेगी और रात को कमलापति रेलवे स्टेशन आ जाएगी।
ऐसा रहेगा शेड्यूल
रानी कमलापति स्टेशन – सुबह 5.55 बजे डिपार्चर
आगरा स्टेशन- सुबह 11.40-11.45 बजे – 5 मिनट हॉल्ट
नई दिल्ली स्टेशन- दोपहर 1.45- डेस्टिनेशन
नई दिल्ली स्टेशन- दोपहर 2.45 बजे – डिपार्चर
आगरा स्टेशन- शाम 4.45-4.40 बजे- हॉल्ट 5 मिनट
रानी कमलापति स्टेशन- रात 10.35 बजे- डेस्टिनेशन