{"_id":"66c09e82cf59fcbeb301ae97","slug":"plantation-in-bhopal-in-name-of-kalu-and-sufi-dog-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"यह कुछ नया है: जिंदा थे तो कॉलेज कैंपस में रहते थे...मर गए कालू और सूफी श्वान तो उनके नाम पर भी एक-एक पौधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यह कुछ नया है: जिंदा थे तो कॉलेज कैंपस में रहते थे...मर गए कालू और सूफी श्वान तो उनके नाम पर भी एक-एक पौधा
Sat, 17 Aug 2024 06:28 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 17 Aug 2024 06:28 PM IST
सार
कालू और सूफी जब जीवित थे, कॉलेज परिसर में ही रहा करते थे। कॉलेज स्टॉफ और स्टूडेंट्स ने उनके रहने के लिए उचित इंतजाम किए थे।
विज्ञापन
कालू और सूफी श्वान के नाम पर पौधारोपण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पशु-पक्षियों और मूक जानवरों के लिए मानवीयता रखना भी शिक्षा का एक हिस्सा कहा जा सकता है। राजधानी भोपाल के एमएलबी कॉलेज की स्टूडेंट्स ने इस बात को जाना, सीखा और ग्रहण किया है। इसी के चलते उन्होंने मूक पशुओं को प्रेम भी दिया और उनके मरणोपरांत उनके नाम पर पौधा भी रोपा है।
विज्ञापन
शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या स्नातकोत्तर (स्वायत्त) महाविद्यालय, भोपाल के करुणा पशु कल्याण क्लब के अंतर्गत शनिवार को महाविद्यालय परिसर और विद्या वन में 'एक पौधा मां के नाम पर' आयोजित किया गया। इस दौरान महाविद्यालय कैंपस के बुज़ुर्ग श्वान 'कालू' तथा 'सूफी' की स्मृति में पौधारोपण किया गया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि कालू और सूफी जब जीवित थे, कॉलेज परिसर में ही रहा करते थे। कॉलेज स्टॉफ और स्टूडेंट्स ने उनके रहने के लिए उचित इंतजाम किए थे। इनके खानपान का ख्याल भी रखा जाता था। इन दोनों की स्मृति में कैंपस में जामुन, सीताफल, गिलोय, मीठी नीम तथा कुछ सजावटी पौधे लगाए गए। इस अवसर पर करुणा क्लब की वालिंटियर्स तथा हिंदी विभाग के प्राध्यापक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
...भोपाल से खान आशु की रिपोर्ट
