फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Picture of Maa Durga on blouse wife of BJP state president VD Sharma in Madhya Pradesh

MP News: बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष की पत्नी के ब्लाउज पर मां दुर्गा की तस्वीर से मचा बवाल, कांग्रेस ने कहा...

Tue, 04 Oct 2022 05:49 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 04 Oct 2022 05:49 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा एक बार फिर कांग्रेस के निशाने पर हैं। दरअसल, वीडी शर्मा की पत्नी ने एक ब्लाउज पहना है, जिसके पीछे मां दुर्गा की तस्वीर छपी है। इसको लेकर कांग्रेस ने शर्मा से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की बात कही है।

विज्ञापन
Picture of Maa Durga on blouse wife of BJP state president VD Sharma in Madhya Pradesh
ब्लाउज पर मां दुर्गा की तस्वीर से मचा बवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा और उनका परिवार इस वक्त कांग्रेस के निशाने पर है। कांग्रेस प्रवक्ता संगीता शर्मा ने वीडी शर्मा और उनकी पत्नी का दुर्गा पूजन करते हुए फोटो शेयर किया है। इसमें वीडी शर्मा की पत्नी के ब्लाउज पर दुर्गा मां का फोटो है। इसको लेकर वो विवादों में आ गईं हैं।

विज्ञापन


कांग्रेस ने कहा, वीडी शर्मा जी यह कैसी स्तुति है मां दुर्गा की? जगत जननी मां दुर्गा की तस्वीर को क्या कोई अपने ब्लाउज के पीछे लगाकर पहनता है? मां दुर्गा की आस्था पूरे भारत में है। हिंदू धर्म और सनातन मान्यताओं के अनुसार मां शक्ति रूप से हमें आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त होती है। नवरात्रि के पवित्र पर्व पर! यह मां दुर्गा का अपमान है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस प्रवक्ता संगीता शर्मा ने कहा, वीडी शर्मा जी ऐसे चित्र देखकर हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचती है। माता रानी के अपमान पर आपको पत्नी सहित सार्वजनिक रूप से माफी मांगना चाहिए। इस मामले में विवाद बढ़ता देख बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने चुप्पी साध ली है।

वहीं, सोशल मीडिया के जरिए आशीष अग्रवाल ने कहा, संगीता शर्मा जी जब ये पोस्टर लगे, तब कहां थीं आप, नजरिया खराब है आपका, देवी तो कण-कण में व्याप्त हैं, फिर यहां राजनीति क्यों? अच्छा होता यदि आप तब मुंह खोलतीं, जब कांग्रेस के नेताओं ने महिला शक्ति को आइटम और टंच माल कहा था।



वहीं आशीष का जवाब देते हुए संगीता शर्मा ने कहा, लगता है आप पूर्ण रूप से सहमत हैं कि मां दुर्गा का इस तरह से अपमान होता रहे। ऐसे पहनावे को आप उचित मान रहे हैं। ईश्वर कण कण में व्याप्त होता है पर निराकार होता है। क्या आपकी नजरों में मां दुर्गा के चित्र की पवित्रता का ख्याल भी नहीं रखा जाना चाहिए? आशीष जी तब आप कहां थे, जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 50 करोड़ की गर्लफ्रेंड जैसे शब्द का प्रयोग किया था। महिलाओं का अपमान किया था, तब आपकी बोलती क्यों बंद थी?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed