फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Pathaan Movie Controversy: Former minister Pawaiya spoke on dipika and srk

Pathaan Movie Controversy: 'दीपिका को हरी चिंदियों से सजाना था', पठान फिल्म विवाद पर बोले पूर्व मंत्री पवैया

Fri, 16 Dec 2022 08:57 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 16 Dec 2022 08:57 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में भी फिल्म पठान के विवादित गाने पर विरोध बढ़ता जा रहा है। फिल्म को बैन लगाने की मांग उठ रही है। हिन्दू समाज के बाद मुस्लिम संगठन भी आपत्ति जता चुके हैं। अब मामले में पूर्व मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय सचिव जयभान सिंह पवैया ने बयान जारी किया है। 

विज्ञापन
Pathaan Movie Controversy: Former minister Pawaiya spoke on dipika and srk
पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया ने पठान फिल्म विवाद पर बयान जारी किया है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहरुख खान और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान को लेकर विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। मध्यप्रदेश में भी फिल्म के विवादित गाने पर विरोध बढ़ता जा रहा है। फिल्म को बैन लगाने की मांग उठ रही है। हिन्दू समाज के बाद मुस्लिम संगठन भी आपत्ति जता चुके हैं। अब मामले में पूर्व मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय सचिव जयभान सिंह पवैया ने बयान जारी किया है। उन्होंने शाहरुख को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी भी की है। 
विज्ञापन


पवैया ने वीडियो जारी कर मामले में बयान दिया है। इस वीडियो में उन्होंने कहा है कि पठान फिल्म को लेकर जो विवाद सामने आया है, उसे लेकर मुझे भी ताजुब्ब होता है। जिस फिल्म में शाहरुख खान, फिल्म का नाम पठान, उसमें दीपिका पादुकोण को सजाना ही था तो हरे रंग की चिंदियों से सजा देते। देखिए देश में बहुत हो चुका है आजादी के बाद लगातार हिंदू आस्था को तार-तार करने और देश के स्वाभिमान को शून्य करने की कोशिश की जाती रही है। उसी का हिस्सा है ये, अभिव्यक्ति के नाम पर। 
विज्ञापन


पवैया ने कहा कि मैं मप्र सरकार की ओर से गृहमंत्री नरोत्तम मिश्राजी का जो बयान आया है, उसका भी स्वागत करता हूं। संतों ने बहिष्कार की अपील की है। मैं जनता से आव्हान करता हूं कि इन हरकतों का सच्चा जवाब बहिष्कार के अलावा कुछ नहीं है। ये हिंदुओं के खरीदे हुए टिकटों से मुंबई के शहंशाह बनने वाले लोग जब तक चौपाटी पर कटोरा लेकर भीख नहीं मांगने लगें तब तक चैन से नहीं बैठना चाहिए दर्शकों को। खारिज करना चाहिए ऐसी फिल्मों को। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुस्लिम भा जता चुके विरोध
भोपाल में उलेमा बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष काजी अनस अली ने बयान जारी कर कहा है कि पठान फिल्म में अश्लीलता परोसी गई है। फिल्म के जरिए इस्लाम का गलत प्रचार किया गया है। उन्होंने एक बयान जारी कर मुस्लिम समाज से फिल्म पठान का बायकॉट करने की अपील की है। साथ ही अनस अली ने सेंसर बोर्ड से फिल्म पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि फिल्म से देश की शांति भंग हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर... 


संत समाज ने भी दी प्रतिक्रिया
मामले में संत समाज की प्रतिक्रिया भी सामने आ चुकी है। उज्जैन में आयोजित संत समागम में शामिल होने आईं साध्वी ऋतंभरा ने भी फिल्म को लेकर मीडिया से बातचीत की। उन्होंने फिल्म में भगवा रंग के वस्त्रों के उपयोग को गलत बताया और पठान फिल्म का विरोध दर्ज करने की बात कही। पढ़ें पूरी खबर...  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed