फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Orange and yellow alert issued regarding fog in Madhya Pradesh

MP Weather: कोहरे को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी, दृश्यता 0 से 50 मीटर तक रहने का अनुमान

Mon, 25 Dec 2023 08:45 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 25 Dec 2023 08:45 PM IST
सार

प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेंटीग्रेट खंडवा में दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान राजगढ़ और बिजावर में 7.5 डिग्री सेंटीग्रेट दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Orange and yellow alert issued regarding fog in Madhya Pradesh
कोहरे में लाइट जलाकर चलते वाहन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के अधिकांश जिले इन दिनों कोहरे की चपेट में हैं। सुबह और देर रात यहां घना कोहरा देखने को मिल रहा है। इसके चलते हादसे की संभावना भी बनी हुई है। 29 दिसंबर से नया सिस्टम सक्रिय होगा, जिस कारण एक बार फिर बारिश देखने मिल सकती है।

विज्ञापन


प्रदेश में पूर्वी हवाएं, दक्षिण पूर्वी हवाएं सक्रिय हैं। इसके साथ ही उत्तरी और पूर्वी हवाओं का टकराव बना हुआ है, जिसके चलते प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में देर रात और सुबह घना कोहरा देखा गया। कहीं-कहीं पर अति घना कोहरा छाया रहा, जिसके चलते दृश्यता बहुत कम रही। लोगों को आवाजाही में परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन


भिंड, मुरैना, ग्वालियर और दतिया में अति घना कोहरा रहा, जबकि शिवपुरी, श्योपुर, अशोक नगर, विदिशा, भोपाल, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में मध्यम कोहरा रहा। उत्तरी नीमच, रतलाम, आगर मालवा, शाजापुर, राजगढ़, गुना, रायसेन, उत्तरी सीहोर, सागर, दमोह, कटनी, पन्न, रीवा, सीधी शहडोल और मंडला में हल्के से मध्यम कोहरा रहा। ग्वालियर दतिया में न्यूनतम दृश्यता 0 से 50 मी, भोपाल खजुराहो टीकमगढ़ में 50 से 100 मी, और गुना विदिशा में 200 से 500 मीटर दर्ज की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे ज्यादा और कम तापमान
प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेंटीग्रेट खंडवा में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.00 डिग्री सेंटीग्रेट राजगढ़ में दर्ज किया गया। राजधानी भोपाल में भी दिन का अधिकतम तापमान  बढ़कर 28.9 डिग्री सेंटीग्रेड पर पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 12.5 डिग्री पर जा पहुंचा। 

पांच सबसे कम और अधिक तापमान
इसके साथ ही दतिया में 21.9, नरसिंहपुर में 23.0, ग्वालियर में 23.02, मलाजखंड में 24.0 और आवरी में 24 डिग्री सेंटीग्रेट अधिकतम तापमान नोट किया गया। वहीं राजगढ़ में 7.5, बिजावर में 7.5, नौगांव में 8.5, दतिया में 8.02 और खरगोन में 8.4 डिग्री सेंटीग्रेट न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। 

कोहरे को लेकर यहां ऑरेंज अलर्ट
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना जिले में कुछ स्थानों पर अति घना कोहरा छा सकता है। इसके चलते दृश्यता 50 मीटर से कम रह सकती है। वहीं, छतरपुर टीकमगढ़ निवाड़ी जिले में कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाने का अनुमान हैं, जिसके चलते दृश्यता 200 से 500 मीटर के बीच की रहेगी। यहां कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट है। 


यहां कोहरे येलो अलर्ट
नीमच अशोकनगर विदिशा भोपाल शाजापुर आगर मालवा जिले में कहीं-कहीं माध्यम से घना कोहरा छा सकता है जिसके चलते दृश्यता 200 से 500 मी रहने का अनुमान है। रीवा शहडोल संभाग के जिलों में कटनी जबलपुर नरसिंहपुर मंडल पन्ना दमोह सागर मंदसौर गुना शिवपुरी शिवपुरी रायसेन सीहोर राजगढ़ नर्मदापुरम इंदौर रतलाम उज्जैन देवास जिले में हल्के से मध्य कोर छाने की संभावना है जिसके चलते दृश्यता 1000 मीटर से कम रहे सकती है। यहां कोहरे को लेकर येलो अलर्ट रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed