फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   NSUI will gherao CM House on July 15 over four demands, national president will also be present

MP NEWS: NSUI चार मांगों को लेकर 15 जुलाई को सीएम हाउस का करेगी  घेराव, राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहेंगे मौजूद

Sat, 13 Jul 2024 06:42 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sat, 13 Jul 2024 06:42 PM IST
सार

15 जुलाई को सीएम हाउस का घेराव करेगी। नर्सिंग घोटाले समेत चार मांगों को लेकर मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जाएगा। जिसमें एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष शामिल होंगे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे। 

विज्ञापन
NSUI will gherao CM House on July 15 over four demands, national president will also be present
पीसीसी में एनएसयूआई की प्रेशवार्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार


विज्ञापन
कांग्रेस का छात्र संगठन मध्य प्रदेश में नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) 15 जुलाई को सीएम हाउस का घेराव करेगी। नर्सिंग घोटाले समेत चार मांगों को लेकर मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जाएगा। जिसमें एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष शामिल होंगे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में NSUI प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे ने बताया कि चार मांगो को लेकर यह प्रदर्शन किया जाएगा। जिसमें नीट की परीक्षा कराने वाली संस्था एनटीए को बैन किया जाये, नीट की परीक्षा पुनः कराई जाये, अग्निपथ योजना को बंद किया जाये, नर्सिंग घोटाले में शामिल दोषियों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर एफआईआर दर्ज कराई जाये। साथ ही वर्षों से छात्र संघ के चुनाव नहीं कराये जा रहे है, छात्र संघ चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ की जाये।

देश के डॉक्टर और सैनिकों के विरोधी सरकार
आशुतोष चौकसे ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पूरी तरह से सेवा के लिए समर्पित देश के डॉक्टर और सैनिकों के विरोधी सरकार है। देश के डॉक्टर जनमानस की सेवा करने के लिए तत्पर रहते हैं जो देश सेवा से जुड़ा हुआ कार्य करते है। भाजपा इन डॉक्टरों को अपनी लेबोटरी में फर्जी डॉक्टर बनाकर देश सेवा की भावना रखने वाले डॉक्टरों के साथ अन्याय करना चाहती है। हाल ही में जो नीट की परीक्षाओं को लेकर धांधली उजागर हुई हैं उससे युवाओं के भविष्य के साथ बड़ा खिलवाड़ हुआ है। रोज नये-नये मामले नीट परीक्षाओं के लेकर सामने आ रहे हैं। पेपर लीक का जो मामला सामने आया है वह देश के युवाओं के लिए बड़ा खतरा और योग्य युवाओं के साथ खिलवाड़ है। 
विज्ञापन


अग्निवीर योजना ने सैनिकों के मनोबल को तोड़ने का काम किया
वहीं अग्निवीर को लेकर चौकसे ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार देश की सेवा करने वाले सैनिकों की सेवा का मखौल उड़ाकर अग्निवीर योजना लेकर आयी है जिससे सैनिकों के मनोबल को तोड़ने का काम इस सरकार द्वारा किया जा रहा है। अग्निवीर योजना से युवाओं के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। जो सेना में जाना चाहते हैं उन युवाओं को अग्निवीर के नाम पर केवल चार साल के लिए सेवा करने का मौका मिलेगा और फिर वे बेरोजगार हो जायेंगे, इससे इन युवाओं को सेना में मिलने वाली जो सुविधाएं हैं उससे भी वंचित रहना पडे़गा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापम से भी बड़ा घोटाला बना नर्सिंग घोटाला
नर्सिंग घोटाले को लेकर चौकसे ने कहा कि प्रदेश का नर्सिंग घोटाला भाजपा सरकार का व्यापमं से भी बड़ा घोटाला है। विधानसभा में नर्सिंग घोटला उठाया गया उसके बावजूद भी हाल ही में 8 कॉलेजों को नर्सिंग कॉलेजों को मान्यता दी गई है। नर्सिंग घोटाले से डॉक्टर बनने की चाह रखने वाले युवाओं को अपने आप को ठगा हुआ महसूस करना पड़ रहा है। प्रदेश के तत्कालीन चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग द्वारा नर्सिंग घोटाला किया गया। प्रदेश में छात्र राजनीति को समाप्त करने के उद्देश्य से प्रदेश की भाजपा सरकार ने छात्र संघ के चुनाव कराने की प्रणाली को बंद करने का निर्णय लिया है जो छात्रों के साथ बड़ा विश्वासघात है। प्रदेश की भाजपा सरकार सत्ता के नशे में पूरी तरह मदमस्त है और और प्रदेश के युवाओं के भविष्य को हर तरीके से बर्बाद करने पर आमादा है।


नर्सिंग घोटाले को लेकर कांग्रेस करेगी पैदल मार्च
प्रदेश कांग्रेस नर्सिंग घोटाले को लेकर लगातार हमलावर है। इसे लेकर कांग्रेस अब पैदल मार्च करेगी। 18 जुलाई को प्रभात पेट्रोल पंप से अशोका गार्डन थाने तक पैदल मार्च निकाला जाएगा। कांग्रेस पार्टी अशोका गार्डन थाने पहुंचकर घोटाले के आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग करेगी। कांग्रेस का आरोप है कि घोटाले में सिर्फ छोटी मछलियों पर कार्रवाई की गई। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने भोपाल कमेटी को तैयारी के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed