{"_id":"5fe4cda98ebc3e40fd314955","slug":"now-government-programs-will-start-with-the-worship-of-girls-in-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: सरकार का आदेश, अब बेटियों की पूजा से होगी शासकीय कार्यक्रमों की शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: सरकार का आदेश, अब बेटियों की पूजा से होगी शासकीय कार्यक्रमों की शुरुआत
Thu, 24 Dec 2020 10:49 PM IST
गौरव पाण्डेय
पीटीआई, भोपाल
पीटीआई, भोपाल
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 24 Dec 2020 10:49 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
- फोटो : twitter.com/OfficeofSSC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश सरकार ने गुरुवार को प्रदेश के समस्त विभागों के विभागाध्यक्षों, कलेक्टरों एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि समस्त शासकीय कार्यक्रम बेटियों की पूजा से आरंभ किए जाएं।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश सामान्य प्रशासन के उप सचिव डीके नागेंद्र द्वारा 24 दिसंबर को जारी आदेश में कहा गया है, ‘मुख्यमंत्री (शिवराज सिंह चौहान) की 15 अगस्त 2020 के घोषणा के संदर्भ में राज्य शासन द्वारा निर्णय लिया गया है कि शासकीय कार्यक्रम बेटियों की पूजा से आरंभ किए जाएं।’
विज्ञापन
इसमें कहा गया है कि इन निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करते हुए अपने अधीनस्थों को भी इस संबंध में सूचित करें।
