{"_id":"66f806a1654394dc88050298","slug":"news-impact-bhopal-now-challan-action-will-be-taken-person-who-pollutes-pond-will-also-come-under-police-net-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"News Impact Bhopal: अभी चालानी कार्रवाई...पुलिस के घेरे में भी आएगा तालाब में गंदगी करने वाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
News Impact Bhopal: अभी चालानी कार्रवाई...पुलिस के घेरे में भी आएगा तालाब में गंदगी करने वाला
Sat, 28 Sep 2024 07:07 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 28 Sep 2024 07:07 PM IST
सार
सांसद आलोक शर्मा द्वारा की गई एफआईआर पर फिलहाल पुलिस कार्रवाई होना बाकी है। वीआईपी रोड पर राजा भोज प्रतिमा के सामने पेशाब करने वाले युवक को लेकर अमर उजाला ने सबसे पहले प्रमुखता से मामला उजागर किया था।
विज्ञापन
पेशाब करने का मामला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भोपाल शहर की स्वच्छता मंशा को तार-तार करने वाला अमित कुमार नगर निगम की चालानी कार्रवाई के घेरे में आ चुका है। उसकी हिमाकत पर नाराज सांसद आलोक शर्मा द्वारा की गई एफआईआर पर फिलहाल पुलिस कार्रवाई होना बाकी है। वीआईपी रोड पर राजा भोज प्रतिमा के सामने पेशाब करने वाले युवक को लेकर अमर उजाला ने सबसे पहले प्रमुखता से मामला उजागर किया था।
विज्ञापन
एक दिन पहले राजधानी के वीआईपी रोड स्थित राजा भोज प्रतिमा के सामने पेशाब करते हुए एक युवक का वीडियो वायरल हुआ था। तेजी से शहर में फैली इस हिमाकत भरी घटना को लेकर लोगों ने नाराजगी जताई थी। सांसद आलोक शर्मा ने इस मामले की शिकायत थाना कोहे फिजा में करवाई थी। नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने भी इस मामले को गंभीरता से लेते हुए निगम कमिश्नर को निर्देशित किया था। तत्काल हुई कार्रवाई का नतीजा यह हुआ कि कार नंबर के आधार पर आरटीओ कार्यालय से इसके मालिक को तलाश कर लिया गया, जिसके बाद नगर निगम ने बैरागढ़ निवासी अमित कुमार के खिलाफ कार्रवाई की है। नगर निगम ने गंदगी फैलाने के लिए अमित पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
अब सांसद की गुहार बाकी
शहर की स्वच्छता, संस्कृति और सांप्रदायिक सौहार्द को लेकर गंभीर रहने वाले सांसद आलोक शर्मा ने राजा भोज प्रतिमा के सामने पेशाब करने वाले अमित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। इससे पहले रानी कमलापति ब्रिज पर प्रतिमा के सामने अश्लील डांस करने वाले व्यक्ति के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की थी। उन्होंने इस मानसिक विक्षिप्त व्यक्ति के खिलाफ एनएसए जैसी धाराओं में कार्रवाई की मांग की थी। उनकी इस मांग पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अश्लील डांस करने वालों की गिरफ्तारी कर ली है। फिलहाल, राजा भोज प्रतिमा के सामने पेशाब करने वाले अमित कुमार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई होना बाकी है।
विज्ञापन
