{"_id":"6954e2159fbdc280690bfcbf","slug":"new-year-2026-the-bairagarh-flyover-will-open-in-the-new-year-making-the-bhopal-indore-journey-hassle-free-a-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"New Year 2026: नए साल में खुलेगा बैरागढ़ फ्लाईओवर, भोपाल-इंदौर सफर होगा बेफिक्र, जाम से मिलेगी स्थायी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
New Year 2026: नए साल में खुलेगा बैरागढ़ फ्लाईओवर, भोपाल-इंदौर सफर होगा बेफिक्र, जाम से मिलेगी स्थायी राहत
Wed, 31 Dec 2025 08:28 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Wed, 31 Dec 2025 08:28 PM IST
सार
भोपाल-इंदौर मार्ग पर ट्रैफिक की समस्या को देखते हुए बैरागढ़ रोड पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर वर्ष 2026 में चालू होने की तैयारी में है। हलालपुर बस स्टैंड से सीहोर नाके तक बनने वाला यह फ्लाईओवर राजधानी के व्यस्त बैरागढ़ इलाके में लगने वाले जाम से स्थायी राहत देगा।
विज्ञापन
बैरागढ़ फ्लाईओवर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भोपाल से इंदौर जाने वालों के लिए राहत की बड़ी खबर है। बैरागढ़ रोड पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर अब नए साल 2026 में यातायात के लिए खोलने की तैयारी में है। इसके शुरू होते ही राजधानी के सबसे व्यस्त एंट्री पॉइंट बैरागढ़ में लगने वाले रोजाना जाम से लोगों को स्थायी राहत मिलने की उम्मीद है। फ्लाईओवर चालू होने के बाद न सिर्फ बैरागढ़, बल्कि करोंद, कोलार और आसपास के इलाकों से आने-जाने वाले हजारों वाहन चालकों को भी फायदा मिलेगा। इससे भोपाल-इंदौर की दूरी तय करने में समय बचेगा और शहर के भीतर ट्रैफिक का दबाव भी कम होगा।
काफी कम हो जाएगा क्षेत्र में ट्रैफिक का दबाव
हलालपुर बस स्टैंड से सीहोर नाके तक बनने वाला यह फ्लाईओवर भोपाल को सीधे इंदौर हाईवे से जोड़ने वाला अहम लिंक बनेगा। बीआरटीएस कॉरिडोर हटने के बाद जिस तरह ट्रैफिक बेकाबू हुआ और दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ी, उसे देखते हुए इस परियोजना को बेहद जरूरी माना जा रहा है। स्थानीय लोगों और व्यापारियों का कहना है कि फ्लाईओवर शुरू होने के बाद बाजार क्षेत्र में ट्रैफिक का दबाव काफी कम हो जाएगा।
यह भी पढ़ें-पूर्वी मध्य प्रदेश में ठंड का तीखा प्रहार, 3 डिग्री तक लुढ़का पारा, कोहरा बना मुसीबत
विज्ञापन
निर्माण कार्य चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ रहा
लोक निर्माण विभाग (PWD) ने निर्माण को तय समय में पूरा करने के लिए रणनीति बनाई है। फ्लाईओवर का काम एक साथ तीन हिस्सों दोनों छोर और बीच के हिस्से में किया जाएगा, ताकि निर्माण में देरी न हो। मिट्टी परीक्षण (सॉइल टेस्टिंग) पहले ही पूरा किया जा चुका है और निर्माण कार्य चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ रहा है।
यह भी पढ़ें-न्यू ईयर के नाम पर साइबर ठगी का अलर्ट,भोपाल कमिश्नरेट
फैक्ट फाइल
- मार्ग: हलालपुर बस स्टैंड से सीहोर नाका
- कुल लंबाई: लगभग 2.9 किलोमीटर
- चौड़ाई: 24 मीटर
- लेन: 6 लेन
- पिलर: 91
- संभावित संचालन: वर्ष 2026
मुख्य लाभ: बैरागढ़ बाजार में जाम से राहत भोपाल-इंदौर हाईवे तक आसान और तेज पहुंच, दुर्घटनाओं में कमी