फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   New guideline in MP: It will be decided on Monday whether there will be a night curfew in Bhopal and Indore

एमपी में सख्ती शुरू: कोरोना से निपटने की नई गाइडलाइन, भोपाल-इंदौर में नाइट कर्फ्यू पर फैसला सोमवार को

Sun, 14 Mar 2021 09:55 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sun, 14 Mar 2021 09:55 PM IST
विज्ञापन
New guideline in MP: It will be decided on Monday whether there will be a night curfew in Bhopal and Indore
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

मप्र में भी कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इसे देखते हुए राज्य सरकार ने सख्ती शुरू कर दी है। इंदौर, भोपाल समेत प्रदेश के 12 जिलों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही महाराष्ट्र से आने वालों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी और उन्हें सात दिन के लिए अनिवार्य रूप से क्वारंटीन रहना होगा। इंदौर व भोपाल में रात्रिकालीन कर्फ़्यू लगेगा या नहीं इस पर सोमवार को निर्णय होगा। 

विज्ञापन


नई गाइड लाइन के प्रमुख बिंदु

  • भोपाल, इंदौर व महाराष्ट्र से सटे बालाघाट, सिवनी, बैतूल, छिंदवाड़ा, बड़वानी, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन में बंद हॉल में आयोजित कार्यक्रमों में केवल हॉल की 50 फीसदी क्षमता का इस्तेमाल हो सकेगा। 
  • विज्ञापन
  • इन हॉलों में अधिकतम 200 लोगों को ही कार्यक्रम में शरीक होने की इजाजत होगी। 
  • महाराष्ट्र के सीमावर्ती जिलों से आने-जाने वाले यात्री वाहनों व मालवाहकों में सवार लोगों की अनिवार्य थर्मल स्क्रीनिंग होगी।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • महाराष्ट्र से आने वालों को सात दिन के लिए अनिवार्य रूप से क्वारंटीन रहने को कहा जाएगा। 
  • प्रदेश के सभी जिलों में दुकानों के आगे रस्सी बांधकर या चूने के गोले बनाकर शारीरिक दूरी के नियम का पालन कराया जाएगा। 
  • दुकान व्यवसायी ग्राहकों को मास्क लगाने के लिए प्रेरित करें। जो व्यवसायी इसका पालन नहीं कराएंगे, उन पर कार्रवाई होगी।
  • जिलों की क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी की नियमित बैठक में स्थिति की समीक्षा होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed