फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Narottam mishra slams rahul gandhi over GDP Comment Latest News Update

मध्यप्रदेश: अब भाजपा नेता ने बताया जीडीपी का नया नाम, कहा- कांग्रेस के लिए डी का मतलब दिग्विजय

Thu, 02 Sep 2021 12:22 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 02 Sep 2021 12:22 PM IST
सार

ध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी के लिए जीडीपी का अर्थ- जी से सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी, डी से उनके राजनीतिक गुरु दिग्विजय सिंह और पी से पी. चिदंबरम है।

विज्ञापन
Narottam mishra slams rahul gandhi over GDP Comment Latest News Update
मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जीडीपी वाले बयान पर भाजपा हमलावर हो गई है। इस बीच मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस सांसद पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के लिए जीडीपी का अर्थ- जी से सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी, डी से उनके राजनीतिक गुरु दिग्विजय सिंह और पी से पी. चिदंबरम है। वे क्या जाने जीडीपी का अर्थ।
विज्ञापन


राहुल ने जीडीपी का मतलब 'गैस-पेट्रोल-डीजल' बताया था
इससे पहले बुधवार को राहुल ने कहा था कि जीडीपी का मतलब है कि गैस, डीजल और पेट्रोल। जीडीपी बढ़ने का मतलब है कि इनके दामों में बढ़ोतरी। 2014 के मुकाबले रसोई गैस की कीमत 116 फीसदी बढ़ी। पेट्रोल के दाम 42 फीसदी बढ़े और डीजल की कीमत में 55 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। रही सही कसर सरकार देश की संपत्तियों को बेचकर पूरा कर रही है।
विज्ञापन


सरकार के फैसलों से जनता नाखुश
उन्होंने कहा था कि मोदी जी कहते रहते हैं कि जीडीपी बढ़ रही है, वित्त मंत्री कहती हैं कि जीडीपी में ऊपर की ओर का रुख दिख रहा है। तब मैं समझा कि जीडीपी का मतलब है 'गैस-डीजल-पेट्रोल'।' राहुल ने कहा कि पहले पीएम ने कहा कि वह नोटबंदी कर रहे हैं और वित्त मंत्री कहती हैं कि वह मुद्रीकरण कर रही हैं। लोग पूछ रहे हैं कि दोनों में हो क्या रहा है?
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार पर लगाया था बड़ा आरोप
कांग्रेस सासंद ने कहा था कि सरकार ने जीडीपी के जरिए 23 लाख करोड़ रुपये कमाए हैं। यह जीडीपी, सकल घरेलू उत्पाद से नहीं बल्कि गैस-डीजल-पेट्रोल है। उन्होंने सवाल किया कि ये 23 लाख करोड़ रुपये कहां गए? जब 2014 में यूपीए सरकार से बाहर हुई थी, तब एलपीजी सिलिंडर 410 रुपये में था। आज इसकी कीमत 885 रुपये प्रति सिलिंडर है। सरकार को इसके लिए जनता के सामने जवाब देना होगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed