फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP woman axes 8-month-old child to death says baby was a goat Have sent him where he belongs

भोपाल: मां ने 8 महीने के बेटे को कुल्हाड़ी से काट डाला, बोली- जहां से आया था, वहीं भेज दिया

Mon, 18 Jan 2021 03:29 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: कुमार संभव Updated Mon, 18 Jan 2021 03:29 PM IST
विज्ञापन
MP woman axes 8-month-old child to death says baby was a goat Have sent him where he belongs
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। दरअसल, यहां अशोक नगर इलाके में रहने वाली एक महिला ने अपने आठ महीने के बेटे को कुल्हाड़ी से काट दिया। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

यह है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, भोपाल के अशोक नगर इलाके में रहने वाली रश्मि लोधी ने अपने आठ महीने के बच्चे को जान से मार डाला। उसने कुल्हाड़ी से बच्चे पर कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने रश्मि को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

16 जनवरी को हुई घटना

परिजनों ने बताया कि 16 जनवरी को वे रश्मि और उसके बच्चे को घर में छोड़कर गए थे। कुछ घंटों बाद जब वे लौटे तो बच्चा खून से लथपथ था। रश्मि कह रही थी कि वह बकरी था। मैंने उसे वहां भेज दिया, जहां से वह आया था। 
विज्ञापन

परिजनों ने किया मामला छिपाने का प्रयास

पुलिस का दावा है कि शुरुआत में परिजनों ने मामले को छिपाने का प्रयास किया। दरअसल, रश्मि की मां ने बच्चे के शव को कपड़े में लपेट लिया और अस्पताल ले जाने लगी। हालांकि, सीढ़ियों पर बच्चे का शव गिर गया, जिससे लोगों को मामले की जानकारी हो गई। इसके बाद रश्मि के पिता ने 17 जनवरी की सुबह पुलिस को मामले की जानकारी दी।

ऐसे अंजाम दी गई वारदात

पुलिस ने जांच के दौरान हत्या के इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी बरामद कर ली है। इसके अलावा बच्चे का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि महिला ने बच्चे को पहले बीच सड़क पर रखा और उसकी गर्दन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

जांच में जुटी पुलिस टीम

पुलिस का कहना है कि रश्मि को मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है, लेकिन यह मामला संदिग्ध लग रहा है। फिलहाल उसे मनोवैज्ञानिक मूल्यांकन के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि रश्मि ने अपने बच्चे की बलि दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed