फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather Update: Monsoon delayed by two days in Madhya Pradesh, pre-monsoon rain in many districts

MP Weather Update: मप्र में दो दिन लेट हुआ मानसून, कई जिलों में प्री मानसून की बारिश, तप रहा आधा प्रदेश

Wed, 12 Jun 2024 10:00 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 12 Jun 2024 10:00 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में मौसम मिलाजुला है। कहीं बारिश तो कहीं गर्मी का कहर जारी है। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर की ब्रांच थोड़ी कमजोर हो गई है। ऐसे में एमपी में मानसून दो दिन देर से आएगा। कई जिलों में प्री मानसून की बारिश जारी है।

विज्ञापन
MP Weather Update: Monsoon delayed by two days in Madhya Pradesh, pre-monsoon rain in many districts
इंदौर में देर रात बारिश हुई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बंगाल की खाड़ी और अरब सागर की ब्रांच कमजोर पड़ने की वजह से मध्य प्रदेश में मानसून दो दिन लेट हो गया है। सामान्य रूप से मध्य प्रदेश में मानसून पहुंचने का समय 15 जून है। मध्य प्रदेश में प्री मानसून की बारिश जारी है, जबकि आधे प्रदेश में भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। बुधवार को रायसेन-सागर, छिंदवाड़ा, राजगढ़ समेत कई जिलों मे बारिश हुई। वहीं खजुराहो प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। छतरपुर, रीवा, सतना, सिंगरौली में भीषण गर्मी रही। वहीं, राजगढ़ के नरसिंहगढ़ और बड़वानी के सेंधवा ब्लॉक में करीब आधे घंटे बारिश हुई। रात के समय इंदौर में भी बदरा बरस पड़े।
विज्ञापन


कुछ जिलों में आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट
मौसम विभाग ने भोपाल, विदिशा, देवास, नीमच, सीहोर, खरगोन के महेश्वर, इंदौर, शाजापुर, खंडवा के ओंकारेश्वर, पांढुर्णा, डिंडोरी, सिवनी में मौसम बदलने का अलर्ट जारी किया है। यहां आकाशीय बिजली गिरने और 50 किमी प्रतिघंटा तक आंधी चलने का अनुमान है। वहीं बालाघाट, अशोकनगर, छिंदवाड़ा, उदयगिरि, राजगढ़, अलीराजपुर, धार, सागर, दमोह, अनूपपुर के अमरकंटक, रायसेन और बड़वानी जिलों में रात के समय हल्की गरज के साथ बिजली गिरने की आशंका है।
विज्ञापन


इसलिए दो दिन लेट आएगा मानसून
मौसम विभाग भोपाल की वरिष्ठ वैज्ञानिक दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस और साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से प्री-मानसून एक्टिविटी है। मंगलवार को मानसून महाराष्ट्र के कई हिस्सों में रहा। अब बंगाल की खाड़ी और अरब सागर की ब्रांच थोड़ी कमजोर हो गई है। ऐसे में प्रदेश में मानसून एक-दो दिन देर से आएगा। मानसून के आने की सामान्य तारीख 15 जून है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के सबसे गर्म 10 शहर
खजुराहो 45.4
छतरपुर 45.3
पृथ्वीपुर 45
ग्वालियर 44.6
नौगांव 44.6
सिंगरौली 44.4
रीवा 44.2
सतना 44.1
सीधी 43.8
दमोह 43.5

पिछले साल 7 दिन लेट आया था मानसून
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मध्य प्रदेश में सामान्य रूप से मानसून पहुंचने का समय 15 जून का है। अब प्रदेश 17 तारीख को दस्तक दे सकता है। वहीं 2023 की बात करें तो मानसून एमपी में करीब सात दिन की देरी से 24 जून को पहुंचा था। हालांकि पिछले साल बारिश भी अपेक्षाकृत कम हुई थी, लेकिन मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बार बारिश अपेक्षा से ज्यादा होगी।

जानें पिछले 14 सालों में कब-कब आया मानसून
बता दें कि साल 2010 में मानसून 18 जून को आया था। 2011 में 18 जून, 2012 में 19 जून, 2013 में 10 जून, 2014 में 19 जून, 2015 में 14 जून, 2016 में 19 जून, 2017 में 22 जून, 2018 में 26 जून, 2019 से 24 जून, 2020 में 14 जून, 2021 में 10 जून, 2022 में 16 जून और अब 2023 में मानसून 24 जून को आया है।


प्रदेश के बड़े शहरों का अधिकतम तापमान
जबलपुर 41.4
भोपाल 39.8
ग्वालियर 44.6
इंदौर 35.8

मध्य प्रदेश में अगले दो दिन ऐसा रहेगा मौसम
मध्य प्रदेश में 13 जून को कुछ जिलों में आंधी और गर्मी अलर्ट किया है। इन में ग्वालियर, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली जिला शामिल है। जबकि इंदौर, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, बालाघाट, छिंदवाड़ा, विदिशा, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, देवास में आंधी, गरज-चमक का यलो अलर्ट है। वहीं 14 जून को विदिशा, सागर, दमोह, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, नर्मदापुरम, हरदा, सीहोर, देवास, खरगोन, खंडवा और बुरहानपुर आंधी, गरज-चमक का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed