{"_id":"658adca7cec94223e90eebbb","slug":"mp-weather-update-madhya-pradesh-wrapped-in-fog-new-year-will-start-with-clouds-and-rain-2023-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Weather Update: कोहरे की चादर में लिपटा मध्यप्रदेश, बादल और बारिश से होगा नए साल का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Weather Update: कोहरे की चादर में लिपटा मध्यप्रदेश, बादल और बारिश से होगा नए साल का आगाज
Tue, 26 Dec 2023 07:31 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 26 Dec 2023 07:31 PM IST
सार
MP Weather Update: मध्यप्रदेश के ज्यादातर जिलों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। मंगलवार सुबह जब लोग सोकर उठे तो ज्यादातर जिलों में कोहरे की चादर छाई रही।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के दतिया और सतना जैसे शहरों में दृश्यता 50 मीटर से कम दर्ज हुई। इसके मुकाबले खजुराहो, ग्वालियर, टीकमगढ़, रीवा में 50 से 100 मीटर और गुना व दमोह में 100 से 200 मीटर की दृश्यता दर्ज हुई। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर के साथ-साथ उज्जैन में भी कोहरे का असर दिखा और धुंध छाई रही, जो समय के साथ छंट गई। प्रयागराज में घना कोहरा होने की वजह से भोपाल की फ्लाइट को रद्द किया गया। उत्तर भारत से आने वाली ट्रेनें भी समय से चार-पांच घंटे लेट चल रही हैं।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है, 29 दिसंबर से नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होगा। यह स्ट्रॉन्ग रहने के आसार हैं। यदि ऐसा हुआ तो 30 दिसंबर से चार जनवरी के बीच ज्यादातर जिलों में बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। ज्यादातर जिलों में बादल छाए रहेंगे। मौसम वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह का कहना है कि प्रदेश में इस समय दक्षिण-पूर्व हवाएं एक्टिव हो गई हैं। ग्वालियर-चंबल के इलके में जरूर उत्तर-पूर्वी हवाओं का टकराव दिखने को मिल रहा है। घने कोहरे की वजह भी यह टकराव ही है। कोहरे का असर अगले दो-तीन दिन देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
ज्यादातर शहर लिपटे रहे कोहरे की चादर में
भिंड, दतिया, पन्ना, छतरपुर, निवाड़ी, सतना में अति घना से घना कोहरा रहा, मुरैना, शिवपुरी, अशोकनगर, ग्वालियर, टीकमगढ़, दमोह, रीवा में मध्यम कोहरे के साथ कहीं-कहीं पर घना कोहरा रहा। श्योपुरकला, गुना, नीमच, अगर, शाजापुर, विदिशा, भोपाल, सागर, कटनी, सीधी, उतरी उमरिया, शहडोल, सिंगरौली में हल्के से मध्यम कोहरा रहा। न्यूनतम तापमानों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ है। अशोकनगर जिले का आंवरी प्रदेश में सबसे ठंडा रहा, जहां 6.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। इसके बाद शहडोल के कल्याणपुर में 7.1, शाजापुर में 7.4, छतरपुर के बिजावर में 7.6 और ग्वालियर में 7.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ।
विज्ञापन
इन जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट
अगले 24 घंटे के लिए ग्वालियर, दतिया और भिंड जिले में अति घना कोहरा होने की संभावना व्यक्त की गई है। दृश्यता 50 मीटर से कम रह सकती है। इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसी तरह अशोकनगर, मुरैना, रीवा, सतना, पन्ना, छतरपुर, निवाड़ी, विदिशा, भोपाल, शाजापुर, नीमच, गुना, शिवपुरी, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, शहडोल, उमरिया, कटनी, दमोह, सागर और टीकमगढ़ जिलों में दृश्यता 50 से 500 मीटर के बीच रह सकती है। यहां के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
