{"_id":"66cffc39201d83a77f0f4a50","slug":"mp-weather-update-badra-will-rain-in-many-districts-of-madhya-pradesh-know-how-the-weather-will-be-today-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Weather Update: मध्य प्रदेश के कई जिलों में बरसेंगे बदरा, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Weather Update: मध्य प्रदेश के कई जिलों में बरसेंगे बदरा, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम
Thu, 29 Aug 2024 10:12 AM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 29 Aug 2024 10:12 AM IST
सार
मानसून ट्रफ समेत अन्य सिस्टम प्रदेश से दूर है। इस वजह से अगले 24 घंटे में प्रदेश में बारिश की खास एक्टिविटी नहीं रहेगी। कुछ जगहों पर हल्की बारिश जरूर हो सकती है। गुरुवार यानी आज 29 अगस्त को बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम एक्टिव हो रहा है।
विज्ञापन
Weather Forecast 29 August 2024: देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल | Amar Ujala
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश में बारिश का दौर फिलहाल थमा हुआ है। अगले दो दिन भी भारी बारिश का अलर्ट नहीं है। हालांकि कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। प्रदेश में 90 फीसदी बारिश हो चुकी है।
मानसून ट्रफ समेत अन्य सिस्टम प्रदेश से दूर हैं। इस वजह से मध्य प्रदेश में भारी बारिश का दौर थमा हुआ है। हालांकि मौसम विभाग ने गुरुवार को प्रदेश के पन्ना, सतना चित्रकूट, मैहर, रीवा, डिंडोरी, अनुपपुर अमरकंटक, शहडोल में बिजली के साथ मध्यम गरज के साथ बारिश जारी रहने की संभावना जताई है। वहीं मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सुबह से धूप खिली हुई है।
मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में आज तेज बारिश का अनुमान नहीं है हल्की बारिश हो सकती है। अगले दो दिन तक प्रदेश में तेज बारिश का अलर्ट नहीं है, लेकिन सितंबर की शुरुआत तेज बारिश के साथ होगी। प्रदेश में अब तक 33.6 इंच बारिश हो चुकी है। यह मानसून सीजन की मानसून 90 फीसदी है। 3.7 इंच पानी और गिरते ही प्रदेश में सामान्य बारिश का आंकड़ा भी पार हो जाएगा। मंडला और सिवनी ऐसे जिले हैं, जहां 45 इंच से ज्यादा पानी गिर चुका है।
विज्ञापन
आज के लिए मौसम विभाग का अलर्ट
मध्य प्रदेश मौसम विभाग में आज के लिए अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार पन्ना, सतना चित्रकूट, मैहर, रीवा, डिंडोरी, अनुपपुर अमरकंटक, शहडोल बाणसागर बांध पर बिजली के साथ मध्यम गरज के साथ बारिश जारी रहने की संभावना है। साथ ही छतरपुर, खजुराहो, सागर, दमोह, जबलपुर भेड़ाघाट पर हल्की बारिश जारी रहने की संभावना है। कटनी, उमरिया बांधवगढ़, सीधी, सिंगरौली, मंडला, बालाघाट, नरसिंहपुर, विदिशा, रायसेन, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, दतिया, श्योपुर कलां, ग्वालियर, मुरैना, सुबह के समय देवास, इंदौर, धार मांडू, झाबुआ में भी बारिश हो सकती है।
आज साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम होगा एक्टिव, दो दिन बाद दिखेगा असर
मध्य प्रदेश मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया कि मानसून ट्रफ समेत अन्य सिस्टम प्रदेश से दूर है। इस वजह से अगले 24 घंटे में प्रदेश में बारिश की खास एक्टिविटी नहीं रहेगी। कुछ जगहों पर हल्की बारिश जरूर हो सकती है। गुरुवार यानी आज 29 अगस्त को बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम एक्टिव हो रहा है। लो प्रेशर एरिया भी 29-30 अगस्त से एक्टिव हो जाएगा। इसका प्रभाव 2 दिन बाद देखने को मिलेगा। 31 अगस्त से प्रदेश में बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। 3 से 4 सितंबर तक प्रदेश में तेज बारिश होने का अनुमान है।