फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather Today: There was drizzle in the evening in the capital Bhopal, the sun was shining throughout the d

Mp Weather Today: राजधानी भोपाल में शाम को हुई बूंदाबांदी दिनभर खिली रही धूप, खजुराहो का पारा 41 डिग्री पार

Mon, 12 May 2025 09:49 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Mon, 12 May 2025 09:49 PM IST
सार

Mp Weather Today: भोपाल में शाम को मौसम बदल गया। कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई।मौसम विभाग के अनुसार, रात में कई जिलों में बारिश हो सकती है। वहीं मध्यप्रदेश में सोमवार को सबसे गर्म खजुराहो रहा। यहां तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
MP Weather Today: There was drizzle in the evening in the capital Bhopal, the sun was shining throughout the d
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में एक साथ एक्टिव हुए कई सिस्टम के चलते लगातार बारिश ओले के साथ तेज आंधी चल रही है। सोमवार को भोपाल में शाम को मौसम बदल गया। कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई।मौसम विभाग के अनुसार, रात में कई जिलों में बारिश हो सकती है। वहीं एमपी में सोमवार को सबसे गर्म खजुराहो रहा। यहां तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सतना में 40.7 डिग्री, रीवा में 40.5 डिग्री और नरसिंहपुर में 40.2 डिग्री सेल्सियस रहा। बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 38.4 डिग्री, इंदौर में 36.7 डिग्री, ग्वालियर में 40.4 डिग्री, उज्जैन में 37.8 डिग्री और जबलपुर में 38.3 डिग्री रहा। इकलौता हिल स्टेशन में तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
विज्ञापन





विज्ञापन




अधिकतम तापमान वाले प्रमुख शहर

शहर                अधिकतम तापमान

खजुराहो            41.4 डिग्री
 सतना              40.7 डिग्री
रीवा में              40.5 डिग्री
नरसिंहपुर          40.2 डिग्री
भोपाल              38.4 डिग्री

जाने क्यों बदला प्रदेश का मौसम 
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के आसपास द्रोणिका के रूप में सक्रिय है। मध्य महाराष्ट्र पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है और सौराष्ट्र से मध्य अरब सागर तक एक द्रोणिका बनी हुई है। इन प्रणालियों के असर से अरब सागर से नमी आ रही है, जिससे प्रदेश के विभिन्न जिलों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, रीवा सहित सभी जिलों में गरज-चमक और आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-कार की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग मां और जवान बेटे की मौत, पोती गंभीर रूप से घायल

 अगले तीन दिन प्रदेश का ऐसा रहेगा मौसम

13 मई : ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, शिवपुरी, दतिया, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, सागर, दमोह, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, बैतूल, हरदा, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर और झाबुआ में बारिश का अलर्ट है।

14 मई : ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, छतरपुर, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी में गरज-चमक, हल्की बारिश और आंधी चलने का अलर्ट है।

15 मई : ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, शिवपुरी, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन और बड़वानी में गरज-चमक और आंधी की स्थिति बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed