{"_id":"67e8a7ddd21de2f6b30de738","slug":"mp-weather-today-temperature-drops-in-madhya-pradesh-relief-from-heat-alert-for-hailstorm-and-rain-from-apr-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mp Weather Today: मध्य प्रदेश के तापमान गिरावट, गर्मी से मिली राहत, 1 अप्रैल से ओले-बारिश का अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mp Weather Today: मध्य प्रदेश के तापमान गिरावट, गर्मी से मिली राहत, 1 अप्रैल से ओले-बारिश का अलर्ट
Sun, 30 Mar 2025 08:23 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Sun, 30 Mar 2025 08:23 PM IST
सार
Mp Weather Today: मध्य प्रदेश के तापमान में लगातार गिरावट से गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने 1 अप्रैल से प्रदेश के कई जिलों में बारिश के साथ ओले का अलर्ट जारी किया है। मार्च महीने में ऐसा ही मौसम बना रहेगा।
विज्ञापन
मौमस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है, जहां पहले तेज गर्मी से लोग परेशान हो रहे थे। वहीं पिछले तीन दिन से तापमान में गिरावट हुई है। 1 और 2 अप्रैल को भोपाल, इंदौर, जबलपुर, नर्मदापुरम समेत प्रदेश के पूर्वी हिस्से रीवा, शहडोल संभाग में भी बारिश हो सकती है। कुछ जिलों में ओले गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी भी चल सकती है।
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ, साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम की वजह से मौसम बदल सकता है। रविवार को प्रदेश में सबसे गर्म मंडला रहा यहां का अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अधिकतम तापमान वाले शहर
शहर अधिकतम तापमान
मंडला 39.0
बैतूल 38.5
धार 38.4
नरसिंहपुर 38.2
खरगोन 37.8
बारिश-ओले के बाद चलेगी लू
अप्रैल महीने की शुरुआत में भले ही बारिश और ओले का अलर्ट जारी किया गया है, लेकिन इसके बाद लू का असर रह सकता है। मालवा-निमाड़ यानी इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों में लू चलने की संभावना ज्यादा है, जिनमें रतलाम, उज्जैन, खरगोन, खंडवा, धार शामिल हैं।
विज्ञापन
अगले 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम
31 मार्च: सोमवार को दिन में मौसम का मिजाज बदला रहेगा। दिन में धूप तो खिलेगी लेकिन तेज गर्मी रहने के आसार नहीं हैं।
1 अप्रैल: हरदा, खंडवा, बुरहानपुर में ओले गिर सकते हैं। भोपाल, राजगढ़, शाजापुर, इंदौर, देवास, बड़वानी, खरगोन, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में हल्की बारिश, आंधी और गरज-चमक के आसार हैं।
2 अप्रैल: बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट में कहीं-कहीं ओले गिर सकते हैं। सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, बैतूल, नर्मदापुरम, भोपाल, सीहोर, राजगढ़, शाजापुर, इंदौर, देवास में गरज-चमक, आंधी की स्थिति रह सकती है।