{"_id":"67ff142376856f0bd1058ee9","slug":"mp-weather-today-heat-will-increase-in-madhya-pradesh-from-today-chances-of-heat-wave-in-some-areas-effect-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mp Weather Today: रतलाम का पारा 42.6 डिग्री दर्ज, धार के मनावर और पांढुर्णा में हुई बारिश, 3 दिन लू का अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mp Weather Today: रतलाम का पारा 42.6 डिग्री दर्ज, धार के मनावर और पांढुर्णा में हुई बारिश, 3 दिन लू का अलर्ट
Wed, 16 Apr 2025 09:05 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Wed, 16 Apr 2025 09:05 PM IST
सार
Mp Weather Today: मध्य प्रदेश में तेज गर्मी का दौर शुरू हो गया है। प्रदेश का अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं बुधवार को धार के मनावर और पांढुर्णा में बारिश हुई। तीन दिन कई क्षेत्रों में लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
मौेसम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। एक बार फिर गर्मी का दौर शुरू हो गया है। प्रदेश का अधिकतम तापमान 42 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया है। वहीं बुधवार को धार के मनावर में करीब आधे घंटे तक तेज बारिश हुई। वहीं पांढुर्णा में भी पानी गिरा है। बुधवार को प्रदेश के 9 शहरों में दिन का तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया। इनमें रतलाम, नर्मदापुरम, खंडवा, शाजापुर, खरगोन, नरसिंहपुर, उज्जैन, धार और गुना शामिल हैं। सबसे गर्म रतलाम रहा, जहां तापमान 42.6 डिग्री दर्ज किया गया। नर्मदापुरम में टेम्परेचर 41.6, खंडवा में 41.5, शाजापुर में 41.1 और खंडवा-नरसिंहपुर में 41 डिग्री रहा। प्रदेश में अगले 3 दिन तेज गर्मी का असर रहेगा। ग्वालियर, चंबल, इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों में हीट वेव यानी, लू भी चल सकती है। मौसम विभाग ने 18 अप्रैल तक तेज गर्मी की संभावना जताई है। इस दौरान बारिश के आसार नहीं है। पूर्वी हिस्से यानी, जबलपुर, रीवा-शहडोल संभाग में कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है।
तीन दिन बाद फिर बदलेगा मौसम
मध्य प्रदेश मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया कि प्रदेश में अभी तीन सिस्टम एक्टिव है। इनमें दो साइक्लोनिक सकुर्लेशन और तीसरा ट्रफ शामिल हैं। 16 अप्रैल से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) प्रभावित कर सकता है। ऐसा होता है तो प्रदेश में दो दिन बाद असर देखने को मिलेगा। जिससे पारे में 2 से 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है। मंगलवार को तेज गर्मी का असर रहा। इस कारण कई शहरों में दिन का पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया। रतलाम में सबसे ज्यादा गर्मी दर्ज की गई। यहां अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। धार-नर्मदापुरम में 41.2 डिग्री, खंडवा में 41.1 डिग्री, शाजापुर-नरसिंहपुर में 40.6 डिग्री और खरगोन में तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस रहा। बड़े शहरों की बात करें तो उज्जैन में सबसे ज्यादा 40.8 डिग्री रहा। इंदौर में 40.1 डिग्री, भोपाल में 39.5 डिग्री, जबलपुर में 38.6 डिग्री और ग्वालियर में तापमान 37.7 डिग्री दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें-नीमच के दो दिवसीय दौर पर अमित शाह, सीआरपीएफ कार्यक्रम में होंगे शामिल
विज्ञापन
ऐसा रहेगा अप्रैल माह में मौसम
तीसरे सप्ताह में उत्तर-पश्चिमी हवाओं के जोर पकड़ने के साथ इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा, नर्मदापुरम संभागों में न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। पूरे प्रदेश में दिन में अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। 2 से 3 दिन लू चल सकती है। हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि चौथा सप्ताह मे उत्तर-पश्चिमी हवाओं के लगातार जोर पकड़ने के साथ न्यूनतम तापमान पूरे प्रदेश में सामान्य से 3-4 डिग्री अधिक यानि 27 से 30 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। दिन के साथ रातें भी गर्म हो जाएंगी। ग्वालियर, चंबल, सागर और रीवा संभाग में पारा 43-45 डिग्री जबकि इंदौर, उज्जैन-भोपाल सहित बाकी प्रदेश में 41 से 44 डिग्री सेल्सियस तापमान रह सकता है। बंगाल क्षेत्र में साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम की वजह से अप्रैल के आखिरी में 3 से 4 दिन तक लू का असर रह सकता है।