फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather There will be heavy rain in Madhya Pradesh after two days Temperature is high in Chhatarpur

MP Weather: मध्यप्रदेश में दो दिन बाद होगी झमाझम बारिश, छतरपुर में टेंपरेचर का टॉर्चर जारी

Sat, 15 Jun 2024 08:46 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 15 Jun 2024 08:46 PM IST
सार

मौसम विभाग ने कहा है कि मध्यप्रदेश में दो दिन बाद मानसून दस्तक देने वाला है। शनिवार को कई जिलों में प्री-मानसून की बारिश हुई।

विज्ञापन
MP Weather There will be heavy rain in Madhya Pradesh after two days Temperature is high in Chhatarpur
मध्यप्रदेश में बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में दो दिन के बाद झमाझम बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। मौसम विभाग का कहना है कि 18 जून से मानसून मध्यप्रदेश में प्रवेश की दिशा बदल सकता है। शनिवार को छिंदवाड़ा उमरानाला में आंधी के साथ तेज बारिश हुई। रायसेन, बुरहानपुर और धार के अलावा कई जिलों में प्री-मानसून की बारिश हुई। प्रदेश में सबसे गर्म शहर छतरपुर रहा। यहां का तापमान 45.3 दर्ज किया गया। इधर, मौसम विभाग ने भोपाल, विदिशा, देवास, नीमच, खरगौन, इंदौर, शाजापुर में 15 को तेज आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी के चलते लोग बारिश का इंतजार कर रहे हैं। अब उनका यह इंतजार खत्म होने वाला है। जल्द ही मध्यप्रदेश बारिश से तर हो जाएगा। मौसम वैज्ञानिकों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश में पहले मानसून दक्षिणी हिस्सों में दस्तक देगा। फिर पूरे प्रदेश में झमाझम बारिश होगी। हालांकि, दो दिन राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के कई इलाके गर्मी से तपेंगे।
विज्ञापन


इसलिए इस बार जल्दी हो रही बारिश
केरल के कोट्टायम जिले के कई इलाकों में मानसून की पहली बारिश भी हो चुकी है। यह 10 साल में पहला मौका है, जब जल्दी बारिश शुरू हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक, 11 महीने बाद अलनीनो खत्म हो गया है और अब ला नीना विकसित हुआ है। इस बार 'ली-नीना' के असर से मानसून को रफ्तार मिली है और यह समय से डेढ़ दो दिन पहली ही भारत पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिकों का यह भी कहना है कि इस बार मानसून मध्यप्रदेश में प्रवेश की दिशा बदल सकता है। दरअसल, मानसून अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से एंट्री लेता है। इस बार अरब सागर के मानसून की गति में गिरावट आई है। अब बंगाल की खाड़ी से मानसून की मध्यप्रदेश में एंट्री हो सकती है। धीरे-धीरे मानसून मध्यप्रदेश की ओर बढ़ेगा और 18 जून को सूबे में धमाकेदार एंट्री लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम एक्टिव
भोपाल मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया कि 10 से 14 जून के बाद मानसून स्थिर है। इससे वह कमजोर हो गया है। इसलिए मध्यप्रदेश में इंतजार करना पड़ेगा। वर्तमान में दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम एक्टिव है। दक्षिण हिस्से में बारिश और तेज हवा की स्थिति बनी हुई है। यहां हवा की गति भी अधिक है। उत्तर-पश्चिमी हिस्से में भी ऐसी स्थिति बन रही है। इसलिए मानसून आने के पहले आंधी, गरज-चमक और बारिश की स्थिति बनी रहेगी।


मध्यप्रदेश के सबसे गर्म 10 शहर

  • छतरपुर- 45.6

  • खजुराहो- 45.4

  • सतना- 45.2

  • पृथ्वीपुर- 45.2

  • ग्वालियर- 44.5

  • नौगांव- 44.5

  • सिंगरौली- 44.3

  • शहडोल- 44

  • सीधी- 43.8

  • रीवा- 43.8

प्रदेश के बड़े शहरों का अधिकतम तापमान

  • जबलपुर- 41.8

  • भोपाल- 39.2

  • उज्जैन- 37.0

  • इंदौर- 36.2     

मध्यप्रदेश में 16 जून का ऐसा रहेगा मौसम
मध्यप्रदेश में 16 जून को सीधी-सिंगरौली रीवा में गर्मी का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, इंदौर, भोपाल, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, धार, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, राजगढ़, विदिशा, सीहोर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट और पन्ना आंधी बारिश का अलर्ट जारी किया गया। जबकि शाजापुर, देवास, छतरपुर, सागर, दमोह, जबलपुर, कटनी, डिंडोरी में आंधी और गरज-चमक का येलो अलर्ट है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed