{"_id":"6772a3aeb64212268d04fa80","slug":"mp-weather-the-rainy-season-has-stopped-in-the-state-severe-cold-has-started-temperature-in-neemuch-is-3-5-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mp weater:प्रदेश में बारिश का दौर थमा, शुरू हुई कड़ाके की ठंड, नीमच मे 3.5 डिग्री पारा,नए साल में चलेगी शीतलहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mp weater:प्रदेश में बारिश का दौर थमा, शुरू हुई कड़ाके की ठंड, नीमच मे 3.5 डिग्री पारा,नए साल में चलेगी शीतलहर
Mon, 30 Dec 2024 07:18 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Mon, 30 Dec 2024 07:18 PM IST
सार
पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सकुर्लेशन से प्रदेश में 2 दिन तक तेज बारिश का दौर थम गया है। अब कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। प्रदेश के तापमान में गिरावट आई है। नीमच सबसे ठंडा रहा यहां का पारा 3.5 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश का मौसम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सकुर्लेशन एक्टिव होने से प्रदेश में दो दिन तक बारिश और ओले का दौर रहा। अब बारिश का दौर थम गया है। दिन-रात के तापमान में गिरावट होने लगी है। रविवार-सोमवार की रात प्रदेश में नीमच सबसे ठंडा रहा यहां का न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि राजगढ़ 5.4 डिग्री, शिवपुरी 5.5 डिग्री, शाजापुर और गुना में 7.2 डिग्री दर्ज किया गया। बड़े शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। राजधानी भोपाल का न्यूनतमप तापमान 10.4 डिग्री, इंदौर 13.2 डिग्री, जबलपुर 13..5 डिग्री, ग्वालियर 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को दिन में ठंडी हवा चली जिससे दिन के अधिकतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिली टीकमगढ़ और नवगांव में 18 डिग्री, ग्वालियर, सीधी और रीवा में अधिकतम तापमान 19.0 डिग्री दर्ज किया गया।
इन क्षेत्रों ज्यादा रहेगा ठंड का असर
मध्य प्रदेश में नए साल 2025 के पहले दिन 1 जनवरी से कड़ाके की ठंड का दौर फिर शुरू हो जाएगा। बर्फीली हवा की वजह से पूरा एमपी ठिठुरेगा।सबसे ज्यादा असर उज्जैन और ग्वालियर-चंबल में दिखाई देगा। इन्हीं जगहों पर 30 और 31 दिसंबर को कोहरा भी रहेगा। जबलपुर, रीवा, शहडोल, सागर संभाग में भी कोहरा देखने को मिलेगा।
नए साल में शीतलह
मौसम विभाग के अनुसार जनवरी में 20 से 22 दिन तक शीतलहर और कोल्ड डे का असर रह सकता है। शुरुआती दो दिन में ग्वालियर, चंबल और उज्जैन संभाग के जिलों में शीतलहर का असर देखने को मिलेगा। इसके बाद पूरे प्रदेश में असर बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
प्रदेश का तीन ऐसा रहेगा मौसम
31 दिसंबर: ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, नीमच और मंदसौर में कोहरा रहेगा।
1 जनवरी: नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, शाजापुर, श्योपुर, मुरैना में शीतलहर चलेगी।
2 जनवरी: नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, शाजापुर, श्योपुर, मुरैना में शीतलहर चलने का अलर्ट है।