फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather Forecast Update Today: IMD Alert Heat Wave Warning in Guna, Ujjain, Bhopal, Indore and Jabalpur

MP Weather Today: MP में टेम्परेचर का टॉर्चर, सात शहरों का तापमान 45 डिग्री पार, गुना प्रदेश का सबसे गर्म शहर

Fri, 24 May 2024 10:56 AM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 24 May 2024 10:56 AM IST
सार

Madhya Pradesh Weather Update Today : दिन में तेज धूप से पारा चढ़ता जा रहा है, वहीं रात तक गर्म हवाएं लोगों को बेचैन कर रही हैं। गुना में गुरुवार दिन में पारा 46.6 डिग्री पहुंच गया। 

विज्ञापन
MP Weather Forecast Update Today: IMD Alert Heat Wave Warning in Guna, Ujjain, Bhopal, Indore and Jabalpur
भीषण गर्मी - फोटो : PTI

विस्तार

मध्य प्रदेश में इन दिनों गर्मी लोगों के हाल बेहाल कर रही है। दिन में तेज धूप से पारा चढ़ता जा रहा है, वहीं रात तक गर्म हवाएं लोगों को बेचैन कर रही हैं। गुना में गुरुवार दिन में पारा 46.6 डिग्री पहुंच गया। प्रदेश के सात शहरों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री के ऊपर चल रहा है।  
विज्ञापन


इधर, इंदौर ने आठ साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। यहां दिन का तापमान 44.5 डिग्री पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार, साल 2016 में 19 मई के दिन इतना ही तापमान रिकॉर्ड किया गया था। मालवा-निमाड़ और ग्वालियर-चंबल इस समय भट्टी की तरह तप रहे हैं।
विज्ञापन


प्रदेश के 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर वाले शहर
गुना 46.6 डिग्री सेल्सियस
राजगढ़ 46.3 डिग्री सेल्सियस
नीमच 46.1 डिग्री सेल्सियस
रतलाम 45.8 डिग्री सेल्सियस
शाजापुर 45.3 डिग्री सेल्सियस
खंडवा 45.1 डिग्री सेल्सियस
उज्जैन 45 डिग्री सेल्सियस

मध्यप्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान
भोपाल 44.4 डिग्री सेल्सियस
इंदौर 44.5 डिग्री सेल्सियस
ग्वालियर 42.4 डिग्री सेल्सियस
जबलपुर 41.5 डिग्री सेल्सियस

नर्मदापुरम, सीधी, उमरिया, बैतूल, मंडला, छिंदवाड़ा, खजुराहो, नौगांव, रायसेन, दतिया, नरसिंहपुर, सागर, शिवपुरी, टीकमगढ़, दमोह, धार और खरगोन में भी गर्मी रही। प्रदेश के इन जिलों में 40 डिग्री से 44.6 तक तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौतपा में तेज गर्मी का अलर्ट
25 मई से नौतपा प्रारंभ होने वाला है। इस दौरान मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी पड़ने के अनुमान हैं। इस दौरान लोगों को विशेष सावधानी बरतने के निर्देश मौसम विभाग द्वारा जारी किया गया है। मौसम विभाग भोपाल के सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया, 24-25 मई से पूरे प्रदेश में तेज गर्मी रहेगी। भीषण लू का अलर्ट भी जारी किया है।


राजस्थान के ऊपर चक्रवाती हवाओं का घेरा
मध्यप्रदेश में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है, इतनी गर्मी का क्या कारण है। इसकी जानकारी देते हुए सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. सिंह ने बताया कि राजस्थान के ऊपर चक्रवाती हवाओं का घेरा है। ट्रफ लाइन भी गुजर रही है। इसके चलते बंगाल और अरब सागर की खाड़ी से आ रही नमी बादल के रूप में सक्रिय है। साथ में दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के हिस्से में निम्न दाब क्षेत्र है। इस वजह से भी गर्मी का असर बढ़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed