फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather Forecast Today: Temperature drops due to Western Disturbance IMD Rain Alert, Bhopal, Indore, Mausam

MP Weather Today: प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस से तापमान में आई गिरावट, एक अप्रैल को हल्की बारिश का अलर्ट

Sat, 29 Mar 2025 07:35 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sat, 29 Mar 2025 07:35 PM IST
सार

MP Weather Update Today: मध्य प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से तापमान में गिरावट आई है। कई जिलों में चार डिग्री से ज्यादा तापमान लुढ़क गया है। मौसम विभाग कहना है कि शनिवार को भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा। एक अप्रैल को हल्की बारिश होने का अलर्ट है।

विज्ञापन
MP Weather Forecast Today: Temperature drops due to Western Disturbance IMD Rain Alert, Bhopal, Indore, Mausam
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 मध्य प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से आ रही तेज हवाओं से प्रदेश के तापमान में गिरावट हुई है। शनिवार को भी तापमान में 3.4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हुई । इससे पहले शुक्रवार की शाम को थोड़ी ठंडक देखने को मिली। इससे पारा लुढ़क गया। मौसम विभाग ने एक अप्रैल को भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम और जबलपुर संभाग के 13 जिलों में मौसम के बदलने का अनुमान जताया है। इस दौरान हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार अभी अफगानिस्तान के ऊपर सिस्टम एक्टिव है, जो आगे बढ़ रहा है। पश्चिमी भारत में सिस्टम असर दिखा सकता है। हालांकि, इससे पहले प्रदेश में गर्मी का असर देखने को मिलेगा।
विज्ञापन


प्रदेश के तापमान में 3.4 डिग्री तक गिरावट
मध्य प्रदेश के तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। शुक्रवार की तरह शनिवार को भी प्रदेश के कई जिलों के तापमान में गिरावट आई। प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान में गिरावट शिवनी जिले में देखने को मिली, यहां अधिकतम तापमान में 3.4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हुई। इसी प्रकार दमोह,जबलपुर, रीवा में 3.3 डिग्री तापमान में गिरावट आई, सीधी और उमरिया में 3.2 डिग्री की गिरावट देखी गई। मंडला में 2.5 डिग्री, खजुराहो में 2.2 डिग्री, सागर में 2.1 डिग्री, शिवपुरी में 2 डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट आई।
विज्ञापन



प्रदेश के अधिकतम तापमान वाले शहर 
शहर             अधिकतम तापमान


नर्मदा पुरम    40 डिग्री 
टीकमगढ़     38.7 डिग्री 
खरगोन         38.2डिग्री
नरसिंहपुर      38 डिग्री 
खंडवा           37.8 डिग्री


 ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में इस सीजन में पहली बार 41 डिग्री पार पहुंचा दिन का पारा, मार्च में 2 दिन चलेगी लू
विज्ञापन
विज्ञापन


इन शहरों में सबसे ज्यादा तापमान
शुक्रवार को नर्मदापुरम में 40.7 डिग्री, टीकमगढ़ में 40 डिग्री, सिवनी में 39.4 डिग्री, मंडला में 39 डिग्री, खरगोन में 38.6 डिग्री, दमोह में 38.5 डिग्री, खंडवा में 38.5 डिग्री, मलाजखंड (बालाघाट) में 38.5 डिग्री, खजुराहो (छतरपुर) में 38.4 डिग्री, नरसिंहपुर-उमरिया में तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबलपुर में 38.3 डिग्री दर्ज किया गया। पूरे प्रदेश में पारा लुढ़का। मौसम विभाग के मुताबिक, हवा की रफ्तार बढ़ने की वजह से पारे में गिरावट दर्ज की गई है।

अप्रैल में चलेगी लू
 अप्रैल में लू का असर रह सकता है। मालवा-निमाड़ यानी, इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों में लू का असर रहने की संभावना ज्यादा है। जिनमें रतलाम, उज्जैन, खरगोन, खंडवा, धार आदि शामिल हैं। मौसम विभाग के अनुसार, सामान्यतः दिन का तापमान 40 डिग्री से अधिक या सामान्य से 4.6 डिग्री तक अधिक हो तो हीट वेव यानी लू की स्थिति मानी जाती है।

  ये भी पढ़ें- भोपाल नगर निगम में टैक्स की 54 करोड़ की वसूली बाकि, समृद्ध क्षेत्र में पिछड़े, 31 मार्च तक मिलेगी छूट

2 दिन ऐसा रहेगा मौसम
29 मार्च: दिन-रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है।
30 मार्च: इस दिन भी पारे में गिरावट रहेगी। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर में पारा 38 डिग्री के आसपास रह सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed