{"_id":"678004915202031d1c0ab1f7","slug":"mp-weather-severe-cold-in-mp-temperatures-in-6-districts-below-5-degrees-cold-winds-blowing-during-the-day-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: कांग्रेस में बड़ी बैठक से 1 दिन पहले बड़ी सर्जरी,कामले बनाए गए संगठन प्रभारी, जानें किसको क्या मिला पद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: कांग्रेस में बड़ी बैठक से 1 दिन पहले बड़ी सर्जरी,कामले बनाए गए संगठन प्रभारी, जानें किसको क्या मिला पद
Thu, 09 Jan 2025 10:51 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Thu, 09 Jan 2025 10:51 PM IST
सार
प्रदेश कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव किया गया है। नेताओं को अलग-अलग डिपार्टमेंट का इंचार्ज बनाया गया है। संगठन प्रभारी से इस्तीफे की पेशकश करने वाले राजीव सिंह को पॉलिटिकल एडवाइजर की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं संजय कामले संगठन प्रभारी बनाए गए हैं।
विज्ञापन
पीसीसी भोपाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी भोपाल में होने वाली बड़ी बैठक से एक दिन पहले मध्य प्रदेश कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव किया गया है। नेताओं को अलग-अलग डिपार्टमेंट का इंचार्ज बनाया गया है। संगठन प्रभारी से इस्तीफे की पेशकश करने वाले राजीव सिंह को पॉलिटिकल एडवाइजर की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं संजय कामले संगठन प्रभारी बनाए गए हैं।
इन विभागों में बनाया गया इंचार्ज
प्रदेश कांग्रेस ने इलेक्शन मैनेजमेंट, पॉलीटिकल एडवाइजर, ट्रेनिंग डिपार्टमेंट, यूथ कांग्रेस,माइनॉरिटी डिपार्टमेंट, महिला कांग्रेस एनएसयूआई इंचार्ज बनाए गए हैं। जयवर्धन सिंह को यूथ कांग्रेस का इंचार्ज बनाया गया है। वहीं हिना कांवरे को महिला कांग्रेस का इंचार्ज बनाया गया है। प्रियव्रत सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ ही इलेक्शन मैनेजमेंट का इंचार्ज बनाया गया है। पूर्व मंत्री पीसी शर्मा सरकारी कर्मचारी संगठनों से कॉर्डिनेशन की जिम्मेदारी निभाएंगे। जबकि केके मिश्रा को पीसीसी चीफ का मीडिया एडवाइजर बनाया गया है। जेपी धनोपिया इलेक्शन कमीशन और लीगल वर्क, आनंद राय सिविल सोसायटी आउटरीच देखेंगे अलग-अलग डिपार्टमेंटों के कुल 35 इंचार्ज बनाए गए हैं। इंचार्ज के साथ को-इंचार्ज भी बनाये गए है।
संगठन प्रभारी ने की थी पद छोड़ने की पेशकश
इससे पहले गुरुवार को ही प्रदेश कांग्रेस के संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने पीसीसी चीफ जीतू पटवारी को पत्र लिखकर पद छोड़ने की पेशकश की। राजीव सिंह का इस्तीफा सामने आने के घंटे भर बाद ही पीसीसी में कार्य विभाजन हो गया। इस कार्य विभाजन में पटवारी ने पूर्व विधायक प्रियव्रत सिंह को उपाध्यक्ष संगठन और पीसीसी के प्रशासन प्रभारी संजय कामले को संगठन का प्रभारी नियुक्त कर दिया। कांग्रेस के प्रशासन की जिम्मेदारी कामले की जगह गौरव रघुवंशी को दी है। पीसीसी में पहली बार ऐसा हुआ है कि संगठन में दो प्रभारी बनाए गए हैं।
विज्ञापन
BJP बोली बैठक की खबर लीक होने कुछ के कतरे पर
भाजपा प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने कांग्रेस की नियुक्ति पर तंज करते हुए कहा है कि मध्यप्रदेश कांग्रेस में आज हुई नियुक्तियों के बाद सर फ़ुट्टोवल होना तय...अभय तिवारी बने मध्यप्रदेश के जयराम रमेश? मध्यप्रदेश कांग्रेस के मीडिया और सोशल मीडिया विभाग के प्रभारी बनाये गए...अब जाहिर है कि पूर्व मंत्री , मीडिया प्रभारी और सोशल मीडिया प्रभारी , विधायक को इन्हें रिपोर्ट करना पड़ेगी...इनके सर पर बैठा दिया पटवारी जी ने अपने आदमी को...वही संगठन में राजीव सिंह की जगह अपने आदमी संजय कांबले को ले आए पटवारी जी इसका असर जल्द देखने को मिलेगा कहीं ना कहीं दो दिन पूर्व लीक हुई बैठक की खबर के कारण भी, आज हुई यह नियुक्तियां है। कई लोगो के पर कतर दिए गए है।
जिम्मेदारी प्रभारी सह प्रभारी
3 ट्रेनिंग विभाग महेन्द्र जोशी विभा बिन्दू डांगोर
2. पीसीसी चीफ के पॉलिटिकल एडवाइजर राजीव सिंह -
3. सोशल आउटरीज फूल सिंह बरैया डॉ विक्रांत भूरिया, आतिफ अकील
4. शासकीय प्रशासन समन्वय प्रभारी आरिफ मसूद -
5. उपाध्यक्ष (संगठन) प्रियव्रत सिंह -
6. चुनाव प्रबंधन प्रियव्रत सिंह मयंक तेनगुरिया
7. जिला कॉर्डिनेशन एवं मॉनिटरिंग प्रभारी चौधरी राकेश सिंह -
8. सेल एंड डिपार्टमेंट महेन्द्र सिंह चौहान
9. युवा कांग्रेस, प्रोग्राम प्लानिंग एंड इम्प्लीमेंटेशन जयवर्धन सिंह पंकज उपाध्याय, विक्रम मस्ताल शर्मा
10. अल्पसंख्यक विभाग हामिद काजी -
11. वरिष्ठ नेताओं से समन्वय व इंदौर शहर के प्रभारी रवि जोशी -
12., शासकीय संगठनों से समन्वय पीसी शर्मा -
13. महिला कांग्रेस सशक्तिकरण हिना कांवरे रोशनी यादव,अनुमा आचार्य
14. स्थानीय निकाय प्रतिनिधियों से समन्वय एवं निगरानी सतीश सिकरवार -
15. मेंबरशिप व आईटी विभाग प्रवीण पाठक धर्मेन्द्र वाजपेई
16. पीसीसी चीफ के मीडिया एडवाइजर केके मिश्रा -