फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather Report: Yellow alert in 20 districts of Madhya Pradesh; School timings changed in Bhopal

MP Weather Report: मध्य प्रदेश के 20 जिलों में येलो अलर्ट; भोपाल-इंदौर में स्कूलों का समय बदला

Tue, 28 Nov 2023 06:14 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 28 Nov 2023 06:14 PM IST
सार

MP Weather: एमपी के मौसम में आगे कुछ खास परिवर्तन देखने को नहीं मिलेगा, आगे भी बारिश का अनुमान है। एक नया सिस्टम भी जल्द ही सक्रिय होगा। ऐसे में प्रदेश के अधिकांश जिलों में बादल छाए रहेंगे। कई जिलों में कोहरा छाने की संभावना है।
 

विज्ञापन
MP Weather Report: Yellow alert in 20 districts of Madhya Pradesh; School timings changed in Bhopal
मौसम बदलने की वजह से भोपाल में स्कूलों का समय बदल दिया गया है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के आसपास के राज्य गुजरात और राजस्थान में बना चक्रवाती हवाओं का गहरा और पश्चिमी विक्षोभ से बना सिस्टम अब कमजोर पड़ने लगा है। लेकिन प्रदेश में बारिश की गतिविधियां आगे भी बनी रहेंगी। मौसम विभाग ने डिंडोरी, कटनी मंडल, नरसिंहपुर, जबलपुर, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, गुना, अशोकनगर शिवपुरी, सीधी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया और दमोह जिले में येलो अलर्ट किया गया है। जबकि बालाघाट, सिवनी और छिंदवाड़ा जिले में ऑरेंज अलर्ट किया गया है।

विज्ञापन


वहीं, पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के नर्मदापुरम, भोपाल और चंबल संभागों के जिलों में अधिकांश जगहों पर, इंदौर और जबलपुर संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर, उज्जैन सागर और ग्वालियर संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर और शहडोल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं पर वर्षा दर्ज की गई। अन्य संभागों के जिलों में मौसम मुख्यत: शुष्क रहा।
विज्ञापन


भोपाल, इंदौर, शहडोल, जबलपुर और नर्मदापुरम संभागों के जिलों में विशेष रूप से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं, शहडोल संभाग के जिलों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। शेष सभी संभागों के जिलों में न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। भोपाल, उज्जैन, रीवा, जबलपुर और ग्वालियर संभागों के जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी अधिक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, बैतूल और मंडला जिलों में अधिकांश स्थानों पर बारिश का अनुमान है। जबकि डिंडोरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, नर्मदापुरम, हरदा और बुरहानपुर जिलों में अनेक स्थानों पर बारिश का अनुमान है। वहीं, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, दमोह और खंडवा जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश का अनुमान है।

इसके साथ ही विदिशा, रायसेन, सीहोर, भोपाल, राजगढ़, खरगोन, बड़वानी, धार, इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मालवा, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, भिंड, शिवपुर कला, सिंगरौली, सीधी, रीवा, सतना, पन्ना और सागर जिलों में कहीं-कहीं बारिश का अनुमान है।

यहां सबसे ठंडा-गरम
प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस खरगोन में दर्ज किया गया। जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस खजुराहो में दर्ज किया गया।
 
कहां कितनी बारिश दर्ज
परासिया में 6, उमरेठ में 6, तामिया में 6, छिंदवाड़ा में 3, सिवनी में 3, देवरी में 3, शाहपुरा में 2, घोड़ाडोंगरी में 6, मुलताई में 5, प्रभात पट्टन में 5, अठनेर में 4, बैतूल में 4, भैंसदेही में 4, भीमपुर में 3, आमला में 3, चिचोली में 3, बुरहानपुर में 4, खकनार में 3, कन्नौद में 3, अलीपुर में 3, पचमढ़ी में 2, नर्मदापुरम में 2, रहटगांव में 2 और मुरैना में 2 मिलीमीटर दर्ज की गई।
 
स्कूल टाइमिंग में किया गया बदलाव
भोपाल में जिला कलेक्टर आशीष सिंह ने स्कूल टाइमिंग में बदलाव किया है। शीतकालीन मौसम शुरू होने और तापमान में गिरावट आने के चलते जिले के सभी स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है। नर्सरी से लेकर पांचवी तक की कक्षाएं अब सुबह नौ बजे से लगेंगी। ये नियम सरकारी, प्राइवेट, CBSE और आईसीएसई सभी स्कूलों पर लागू होगा।

ठंड को देखते हुए इंदौर में भी नर्सरी से पांचवी तक के बच्चों के स्कूल टाइम में बदलाव किया गया है। कलेक्टर ने आदेश जारी कर कहा कि आगामी आदेश तक नर्सरी से पांचवीं तक की कक्षाएं सुबह नौ बजे के बाद लगेंगी।

MP Weather Report: Yellow alert in 20 districts of Madhya Pradesh; School timings changed in Bhopal
कलेक्टर ने बदला स्कूलों का समय - फोटो : अमर उजाला

मौसम में आई ठंडक, कलेक्टर ने बदला स्कूलों का समय
मध्यप्रदेश में बारिश के बाद कड़ाके की सर्दी शुरू हो गई है। कड़ाके की सर्दी की वजह से तापमान में भारी गिरावट आ गई है। मौसम में आए बदलाव के बाद सागर जिले में ठंड बढ़ गई है।साथ ही सुबह में कोहरा छाया रहा। ठंड की वजह से सुबह की पाली में संचालित होने वाले स्कूल में जाने वाले बच्चों को परेशानी हो रही है। इसी को देखते हुए सागर कलेक्टर दीपक आर्य ने स्कूलों के समय में बदलाव करने के निर्देश दिए हैं।

बारिश के बाद मौसम में आई ठंडक
बारिश के कारण हुए मौसम में बदलाव से सागर में सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों का समय में बदलाव कर दिया है। सागर कलेक्टर ने निर्देश जारी किया है कि शीतकालीन मौसम की शुरुआत के साथ ही तापमान में गिरावट हुआ है। ऐसे में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा की दृष्टि से स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। सागर में संचालित होने वाले कक्षा नर्सरी से कक्षा आठ तक के सारे शासकीय, अशासकीय और सीबीएसई के स्कूल सुबह नौ बजे से संचालित होंगे। कलेक्टर का यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू है।

दरअसल, मंगलवार को सागर में हल्की बारिश हुई थी, जिससे मौसम में तेज ठंडक हो गई। साथ ही सागर में अधिकतम तापमान में भारी गिरावट हुई है। साथ ही तेज रफ्तार ठंडी हवाएं चल रही हैं। इसकी वजह से जनजीवन पर खासा असर पड़ा है। इसी को देखते हुए कलेक्टर ने स्कूल के समयों में बदलाव के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed