फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather: Prithvipur remained hot for third consecutive day, temperature in 12 districts crossed 45 degrees

MP Weather: लगातार तीसरे दिन गर्म रहा पृथ्वीपुर, 12 जिलों का तापमान 45 डिग्री पार, ग्वालियर में आंधी-बारिश

Wed, 29 May 2024 09:36 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 29 May 2024 09:36 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में निवाड़ी जिले का पृथ्वीपुर लगातार तीसरे दिन 47.5 डिग्री तापमान के साथ सबसे गर्म रहा। ग्वालियर क्षेत्र में आंधी के साथ बारिश हुई। 12 जिलों का तापमान 45 डिग्री और 36 जिलों में 40 से ज्यादा रहा।

विज्ञापन
MP Weather: Prithvipur remained hot for third consecutive day, temperature in 12 districts crossed 45 degrees
मध्य प्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में लगातार भीषण का दौर जारी है। नौतपा के चलते पूरे प्रदेश में तेज लू चल रही है। बुधवार को तीसरे दिन निवाड़ी जिले का पृथ्वीपुर 47.5 डिग्री तापमान के साथ प्रदेश में सबसे गर्म रहा। वहीं प्रदेश के 12 जिलों का तापमान 45 डिग्री और 36 जिलों का तापमान 40 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया। अधिकतर जिलों में बुधवार सुबह से ही तपन का अहसास होने लगा था। भोपाल में दोपहर तीन बजे तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। सीहोर में यह 45.6 डिग्री दर्ज किया गया। ग्वालियर में शाम 4 बजे के बाद आंधी चली। तेज बारिश भी हुई।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने निवाड़ी समेत 18 जिलों में भीषण लू का रेड अलर्ट जारी किया है। 21 जिलों में लू का ऑरेंज और यलो अलर्ट है। पृथ्वीपुर के बाद खजुराहो सबसे गर्म रहा। बुधवार को यहां टेम्प्रेचर 47.4 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन


ट्रांसफार्मर में लगी आग, बिजली गुल होने से लोगों की नींद हराम
राजधानी भोपाल में भीषण गर्मी के बीच शहर के कई क़ॉलोनियों में बार-बार बिजली गुल होने से लोगों की नींद हराम हो गई है। बिजली विभाग का कहना है डीपी में लोड बढ़ने से फेस उड़ जाते हैं, और उसे सुधारने में समय लगता है। इधर कोलार रोड स्थित प्रियंका नगर में रातभर बिजली गुल रही। यहां लगे ट्रांसफॉर्मर में रात 3 बजे आग लग गई थी। इसके बाद इलाके की बिजली सप्लाई ठप हो गई। तेज गर्मी में बिजली गुल होने से हजारों लोगों की परेशानी बढ़ गई। उनकी रात घरों के बाहर ही बीती। बिजली विभाग का कहना है कि गर्मी की वजह से अर्थिंग कमजोर हो गई थी। रोज पानी डलवाते हैं, लेकिन तेज गर्मी होने से पानी सूख गया था। रात में ही टीम मौके पर पहुंची और सुधार कार्य में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान
ग्वालियर 46.4
रीवा 46.2
भोपाल 44.1
जबलपुर 42.7
इंदौर 40.8

मध्य प्रदेश में पिछले 20 वर्षों में सर्वाधिक तापमान का रिकॉर्ड
27 मई 2024 को निवाड़ी- 48.7 डिग्री
27 मई 1998 को नौगांव- 48.7 डिग्री
13, 14 , 20 मई 2022, को भिंड 48.7 डिग्री
28 मई 2018 को खजुराहो- 48.6 डिग्री
15 मई 2022 को भिंड- 48.5 डिग्री
12 जून 2014 को सतना- 48.4 डिग्री
यह आकड़े मौसम विभाग भोपाल द्वारा जारी किए गए हैं। 

रात में भी दिन जैसा तापमान
राजधानी भोपाल में दिन के साथ-साथ रात में भी लोगों को गर्मी से निजात नहीं मिल रही है। रात में भोपाल का टेम्प्रेचर 30.4 डिग्री दर्ज किया गया। तेज गर्मी की वजह से भी लोगों के सामने मुश्किलें बढ़ गई हैं। वे पूरी रात परेशान होते रहते हैं।


प्रदेश के सबसे गर्म दस शहर
पृथ्वीपुर 47.5
खजुराहो 47.4
दतिया 46.7
सतना 46.7
सीधी 46.6
ग्वालियर 46.4
रीवा 46.2
शहडोल 46.0
शिवपुरी 46.0
नवगांव 45.8

दमोह में गर्मी ने ली चमगादड़ों की जान
दमोह में नौतपा के 5वें दिन अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिले के बांदकपुर में तेज गर्मी की वजह से 32 चमगादड़ों की मौत हो गई। जागेश्वरनाथ हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में ढाई सौ साल पुराने पीपल के पेड़ के पास ये चमगादड़ मृत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed