फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather: Movement started again in Arabian Sea and Bay of Bengal, monsoon may reach MP in four days

MP Weather: अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में फिर शुरू हुई हलचल, चार दिन में मध्य प्रदेश पहुंच सकता है मानसून

Thu, 20 Jun 2024 10:08 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 20 Jun 2024 10:08 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में मानसून के लिए इंतजार बढ़ गया है। चार दिन में मानसून प्रदेश में दाखिल हो सकता है। गुरुवार को प्री-मानसून की एक्टिविटी जारी रही। राजधानी भोपाल समेत कई जिलों में हल्की बारिश हुई। वहीं चित्रकूट में तापमान सबसे ज्यादा दर्ज किया गया।
 

विज्ञापन
MP Weather: Movement started again in Arabian Sea and Bay of Bengal, monsoon may reach MP in four days
भोपाल में गुरुवार शाम को हल्की बरसात हुई । - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश वासियों को अभी मानसून का और इंतजार करना पड़ सकता है। मानसून का इंतजार कर रहे प्रदेशवासियों को मानसून पूर्व वर्षा से राहत मिल रही है। वहीं प्रदेश के कई जिलों में भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। गुरुवार को राजधानी भोपाल समेत कई जिलों में हल्की बारिश हुई तो कुछ जिलों में तेज हवाएं चली। चित्रकूट का तापमान सबसे ज्यादा दर्ज किया गया। यहां का तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस रहा । 
विज्ञापन


इधर भोपाल में दिन-रात रुक-रुककर बारिश हो रही है। गुरुवार की शाम एमपी नगर समेत कई इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश हुई। इससे पहले गर्मी का असर रहा। मौसम विभाग ने दिन का तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है।  मौसम विभाग के अनुसार, वेस्टर्न डिस्टरबेंस और साइक्लोनिक सकुर्लेशन सिस्टम का असर भोपाल में भी देखने को मिल रहा है। इस वजह से तेज हवा और बारिश के साथ गरज-चमक की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन


मानसूनी हलचल फिर शुरू होने के संकेत
मध्य प्रदेश में मानसून पिछड़ता जा रहा है। मौसम वैज्ञानिकों द्वारा लगाए जा रहे अनुमान लगातार फेल होते दिख रहे हैं। मौसम विभाग का कहना है कि अरब सागर एवं बंगाल की खाड़ी में एक बार फिर मानसूनी हलचल शुरू होने के संकेत मिले हैं, जिसके चलते दो दिन बाद मानसून के आगे बढ़ने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, 24 जून तक मध्य प्रदेश में भी मानसून के आने की उम्मीद है। उधर, वर्तमान में अलग-अलग स्थानों पर बनी मौसम प्रणालियों के असर से हवाओं के साथ नमी आ रही है। इसके चलते प्रदेश के अधिकतर जिलों में गरज-चमक के साथ वर्षा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के जिलों में हुई बारिश का आंकड़ा
मध्य प्रदेश में प्री मानसून की बारिश लगातार जारी है। इसे लेकर मौसम विभाग ने आंकड़ा जारी किया है। जिसमें पिछले 24 घंटों के दौरान बालाघाट में 78.3, शहडोल में 46, दतिया में 35, अनूपपुर में 26.4, निवाड़ी में 25, डिंडौरी में 24, सिवनी में 20, धार में 19, भिंड में 18, गुना में 14, विदिशा में 10.2, रायसेन में 10, राजगढ़ में आठ, खंडवा में सात, बड़वानी में पांच,  इंदौर जिले में चार मिलीमीटर वर्षा हुई।

मध्य प्रदेश के 10 सबसे गर्म शहरों के तापमान
चित्रकूट 43.7
खजुराहो 41.6
ग्वालियर 41.4
सतना 41.4
नौगांव 41.4
सीधी 40.2
शिवपुरी 40
कटनी 39.6
छतरपुर 39.5
सागर 39.2

इसलिए हो रही प्री मानसून बारिश
मौसम विभाग भोपाल के सीनियर मौसम  वैज्ञानिक वेदप्रकाश ने बताया कि इन तीन मौसम प्रणालियों के सक्रिय रहने के साथ ही हवाओं का रुख भी दक्षिणी बना हुआ है। हवाओं के साथ लगातार नमी आ रही है। इस वजह से पूरे प्रदेश में प्री मानसून की एक्टिविटीज में तेजी आ गई है। गरज-चमक के साथ अधिकतर शहरों में रुक-रुककर बौछारें पड़ रही हैं। 


मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को भी गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। विशेषकर भोपाल, नर्मदापुरम,  जबलपुर, शहडोल, सागर संभाग के जिलों में तेज बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान पर बना हुआ है। पंजाब पर एक प्रेरित चक्रवात बना हुआ है। इसके अतिरिक्त उत्तरी गुजरात पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। 

मध्य प्रदेश के बड़े शहरों का अधिकतम तापमान
भोपाल 38.4
जबलपुर 37.9
उज्जैन 37.5
इंदौर 36.4
ग्वालियर 41.4
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed