{"_id":"688c20eef55848c59b0b5379","slug":"mp-weather-light-rain-will-continue-in-mp-relief-from-heavy-rain-for-the-next-4-days-28-inches-of-rain-has-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mp weather: प्रदेश के 6 जिलों में हुई हल्की बारिश, कुछ जिलों में 3 अगस्त से फिर शुरू होगा भारी बारिश का दौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mp weather: प्रदेश के 6 जिलों में हुई हल्की बारिश, कुछ जिलों में 3 अगस्त से फिर शुरू होगा भारी बारिश का दौर
Fri, 01 Aug 2025 09:27 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Fri, 01 Aug 2025 09:27 PM IST
सार
गुरुवार को 6 जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई। बाकी जिलों में मौसम साफ रहा,जबकि कुछ जिलों में बादल छाए रहे। हालांकि कुछ जिलों में 2 से 3 डिग्री तक तापमान में वृद्धि हुई है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी किसी भी जिले में भारी बारिश का अलर्ट नहीं है।
विज्ञापन
मौसम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश में लगातार हो रही तेज बारिश से राहत मिल गई है। पिछले दो दिन से किसी भी जिले में भारी बारिश नहीं हुई है। गुरुवार को भी 6 जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई। बाकी जिलों में मौसम साफ रहा,जबकि कुछ जिलों में बादल छाए रहे। हालांकि कुछ जिलों में 2 से 3 डिग्री तक तापमान में वृद्धि हुई है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी किसी भी जिले में भारी बारिश का अलर्ट नहीं है। जबकि तीन अगस्त रविवार से एक बार फिर कुछ जिलों में भारी बारिश का दौर शुरू होगा। 4 अगस्त को कुछ अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
यह भी पढ़ें-अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एजाज खान को धमकाने वाला गिरफ्तार, भेज रहा था अश्लील मैसेज
अधिकतम तापमान वाले प्रदेश के शहर
शहर अधिकतम तापमान
ग्वालियर 32.4 डिग्री
खजुराहो 31.2 डिग्री
सीधी 31.0 डिग्री
भोपाल 30.7 डिग्री
जबलपुर 30.6 डिग्री
यह भी पढ़ें-मध्य प्रदेश के भारी बारिश से राहत, 15 जिलों में हुई हल्की बारिश, अगले चार दिन नहीं होगी तेज बारिश
विज्ञापन
10 जिलों में बारिश का कोटा पूरा
प्रदेश में 16 जून को मानसून ने आमद दी थी। तब से अब तक औसत 28 इंच बारिश हो चुकी है। अब तक 17.6 इंच पानी गिरना था। इस हिसाब से 10.5 इंच पानी ज्यादा गिर चुका है। प्रदेश की सामान्य बारिश औसत 37 इंच है। प्रदेश के ग्वालियर, राजगढ़, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मुरैना और श्योपुर में बारिश का कोटा पूरा हो गया है। यहां सामान्य से 50% तक ज्यादा पानी गिर चुका है। टीकमगढ़-निवाड़ी में सबसे ज्यादा बारिश हुई है, जबकि इंदौर में सबसे कम पानी गिरा है। वहीं, भोपाल और जबलपुर में सीजन की आधी बारिश हुई है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन