{"_id":"685a078485fee7c09e09de44","slug":"mp-weather-heavy-rain-alert-in-24-districts-of-madhya-pradesh-today-strong-rain-system-active-in-the-state-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mp Weather: एमपी में झमाझम बारिश से नदी-नाले उफान पर, श्योपुर के कई गांवों संपर्क टूटा,अलगे 4 दिन के लिए अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mp Weather: एमपी में झमाझम बारिश से नदी-नाले उफान पर, श्योपुर के कई गांवों संपर्क टूटा,अलगे 4 दिन के लिए अलर्ट
Tue, 24 Jun 2025 10:16 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Tue, 24 Jun 2025 10:16 PM IST
सार
मंगलवार को उज्जैन में 9 घंटे में 2.1 इंच सतना में 1 इंच, नर्मदापुरम, छतरपुर के नौगांव और बालाघाट के मलाजखंड में आधा इंच बारिश हुई। इंदौर में तेज बारिश से कई जगह पानी भर गया। श्योपुर में सीप नदी उफान पर है। कई गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है।
विज्ञापन
मौसम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री के बाद से लगातार तेज बारिश का दौर जारी है कई जिलों में झमाझम बारिश से नदी-नाले उफान में आ गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के ऊपर से टर्फ गुजरने की वजह से बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। मंगलवार को उज्जैन में 9 घंटे में 2.1 इंच सतना में 1 इंच, नर्मदापुरम, छतरपुर के नौगांव और बालाघाट के मलाजखंड में आधा इंच बारिश हुई। इंदौर में तेज बारिश से कई जगह पानी भर गया। श्योपुर में सीप नदी उफान पर है। कई गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। शिवपुरी में पवा जलप्रपात बह निकला है। यहां लगभग 100 फीट की ऊंचाई से पानी गिर रहा है। भदैया कुंड में भी झरना पूरी रफ्तार से बह रहा है। भोपाल में भी रुक-रुक कर बारिश होती रही।
घरों में गंदे नाले का पानी घुसा
टीकमगढ़ जिले की नगर परिषद खरगापुर में बीते 48 घंटों से हो रही लगातार बारिश के चलते नगर के वार्ड क्रमांक 3, 4 और 13 में रहने वाले लोगों के घरों में गंदे नाले का पानी घुस गया। इससे नाराज़ होकर मंगलवार सुबह स्थानीय नागरिकों ने राजीव चौराहे पर चक्का जाम कर दिया और नगर परिषद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने नगर परिषद के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया और उपयंत्री (सब इंजीनियर) वीरेंद्र पटेल को निलंबित करने की मांग की।
जलस्रोतों पर प्रवेश रोका
शिवपुरी में बारिश से पवा जलप्रपात बह निकला है। यहां लगभग 100 फीट की ऊंचाई से पानी गिर रहा है। भदैया कुंड में भी झरना पूरी रफ्तार से बह रहा है। कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी ने लोगों की सुरक्षा को देखते हुए जिले के सभी जलस्रोतों पर प्रवेश रोक दिया है।
विज्ञापन
आवागमन पूरी तरह से बंद
श्योपुर जिले में भारी बारिश के चलते मंगलवार को सीप नदी उफान पर आ गई। मानपुर और ढोढर के बीच की पुलिया पर पानी आ गया है। पुलिस ने यहां आवागमन पूरी तरह से बंद करा दिया है। काशीपुर, बालापुरा, हीरापुर, अल्लापुर समेत आसपास के कई गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से टूट गया है।
यह भी पढ़ें-CM मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में होगा 'संवाद'; मध्य प्रदेश के विकास के रोडमैप पर करेंगे चर्चा
टर्फ-साइक्लोनिक सर्कुलेशन की एक्टिविटी
मौसम विभाग की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि प्रदेश के ऊपर से एक टर्फ गुजर रही है। वहीं, साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी एक्टिव है। इस वजह से प्रदेश में अति भारी या भारी बारिश का अलर्ट है। अगले चार दिन तक कई संभागों में तेज बारिश हो सकती है।
यह भी पढ़ें-केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और CM मोहन यादव की दिल्ली में मुलाकात, प्रदेश के विकास पर हुई चर्चा
अगले 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम
25 जून: विदिशा, रायसेन, पांढुर्णा, बालाघाट में अति भारी बारिश होने की संभावना है। रतलाम, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, उज्जैन, बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला में भारी बारिश का अलर्ट है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर समेत प्रदेश के अन्य हिस्से में बारिश का यलो अलर्ट है।
26 जूनः शाजापुर, गुना, अशोकनगर, विदिशा, बैतूल, सिवनी, बालाघाट, डिंडौरी, अनूपपुर, उमरिया, शहडोल, सीधी और सिंगरौली में भारी बारिश हो सकती है। बाकी जिलों में भी बारिश का दौर बना रहेगा।
27 जून: भोपाल, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, विदिशा, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर और शहडोल में भारी बारिश का अलर्ट है। बाकी जिलों में भी बारिश होने की संभावना है।